MP में गायों की मौत का कुआं: BJP नेत्री की गौशाला में कंकाल, दिग्गी ने पूछे सवाल

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
MP में गायों की मौत का कुआं: BJP नेत्री की गौशाला में कंकाल, दिग्गी ने पूछे सवाल

बैरसिया. राजधानी भोपाल के बैरसिया में 100 से ज्यादा गायों की मौत (Deaths of cow) का मामला सामने आया है। ये गौशाला (cow shelter) BJP नेत्री निर्मला शांडिल्य की है। कुएं में 20 गायों के शव फेंके गए हैं। मैदान पर 80 से ज्यादा गायों की हड्डियां और कंकाल पड़े हुए हैं। इसका एक वीडियो (Cow viral video) भी सामने आया है। जिसमें गौशाला के अंदर हर तरफ गायों के कंकाल दिखाई दे रहे हैं। इसकी जानकारी लगने के बाद लोग सड़कों पर इकठ्ठा हो गए। 30 जनवरी को भारी संख्या में मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, प्रशासन ने गौशाला संचालिका पर केस दर्ज कर लिया है। इधर, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मामले को लेकर सरकार से तीन मांगे की है। 





कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश: कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश: प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। स्थिति को देखते हुए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया बैरसिया पहुंचे। उन्होंने तुरंत गौशाला के अधिकार निर्मला से छीन लिए हैं। यहां हर महीने बड़ी संख्या में गायों की मौत होने की बात सामने आई है। इसके अलावा गायों के शवों को वैज्ञानिक तरीके से दफनाने की क्रिया भी नहीं की गई। गायों के शवों को यूं ही खुले में फेंक दिया। जिसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। वहीं, गौशाला संचलिका निर्मला ने बताया कि 3-4 गाय ठंड के कारण मर गई। कुछ पॉलीथीन खाने से भी मर जाती है। हम कितना ध्यान रखे।





cow death





दिग्विजय ने उठाए सवाल: पूर्व सीएम दिग्विजय ने मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बैरसिया में कई सालों से बीजेपी नेता श्रीमति शांडिल्य द्वारा संचालित गौशाला में गाय की हड्डी व चमड़े का व्यापार चला हुआ था। आज लगभग 500 से अधिक गाय मृत पाई गईं। मैं शासन से निम्न मांग करता हूं।





digvijay





BJP ने आरोपों को नकारा: प्रशासन की टीम गायों की गणना में जुटी है। वहीं, बीजेपी जिला अध्यक्ष ग्रामीण केदार सिंह मंडलोई ने निर्मला के पार्टी में होने की बातों की नकारा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से ना तो वह बीजेपी की प्राथमिक और ना ही सक्रिय सदस्य हैं। 





निष्पक्ष जांच की मांग: प्रत्यक्षदर्शी अक्षत मालवीय ने बताया कि वह सुबह 9.30 बजे बैरसिया के बसई तालाब के पास बनी गौ सेवा भारती गौ शाला पहुंचे। यहां पर आसपास जगह-जगह मृत गाय के शव पड़े हुए थे। एक गड्डा भी मृत गायों से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस गौ शाला का संचालन निर्मला शांडिल्य नाम की महिला करती है। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।





कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की: कांग्रेस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो भोपाल के बैरसिया में एक भाजपा नेत्री द्वारा संचालित गौशाला का बताया जा रहा है। जिसमें सैकडों गायों की मौत, कुएं में सैकडों मृत गाये बतायी जा रही है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, सच्चाई सामने आए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। 











pic.twitter.com/B5Jvuk0xHO

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 30, 2022




ये कैसी सेवा: गौशाला में मर रहीं गायें, चारे के लिए 80 रु चाहिए, 20 भी नहीं मिले




protest justice for cow death बैरसिया में प्रदर्शन गायों के कंकाल गायों की मौत बैरसिया में हंगामा protest in verasiya berasia protest Cow death cow viral video cow shelter death cow shelter