BHOPAL: पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, 1.13 करोड़ वोटर चुनेंगे 'गांव की सरकार'

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
BHOPAL: पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, 1.13 करोड़ वोटर चुनेंगे 'गांव की सरकार'

Bhopal. मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान का आज तीसरा और आखिरी चरण है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है, जो तीन बजे तक चलेगी। तीसरे चरण में 39 जिलों की 92 विकासखंडों की 6,607 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 वोटर 'गांव की सरकार' चुनेंगे। मतदाता पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के भाग्य का फैसला करेंगे। एक मतदाता चार वोट डाल रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। जबकि परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को होगी। पोलिंग बूथ पर 40 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। कुल 20 हजार 608 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा। इनमें से 3,059 बूथ संवेदनशील हैं। तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 243, जनपद पंचायत सदस्य के 1,955, सरपंच के 6,607 और पंच के 1 लाख 5 हजार 293 पद हैं। इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन से जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद पंचायत सदस्य के 1916, सरपंच के 6,408 और पंच के 22,378 पद के लिए निर्वाचन होगा। पंच के 14 हजार 699 पदों पर कोई नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं है।





इनके लिए मतदान





तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 243, जनपद पंचायत सदस्य के 1955, सरपंच के 6607 और पंच के 1 लाख 5 हजार 293 पद हैं। इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन से जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद सदस्य के 1916, सरपंच के 6408 और पंच के 22 हजार 378 पद के लिए चुनाव हो रहा है। पंच के 14 हजार 699 पदों पर नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं है। कुल 1 करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरुष और 54 लाख 74 हजार 592 महिला मतदाता है। वहीं, 264 अन्य मतदाता हैं।





उपद्रवियों को हिदायत





मतदान से पहले मुरैना प्रशासन ने बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इतना ही नहीं थानों में भी बुलडोजर खड़े करवा दिए। साथ ही हिदायत दी कि अगर चुनाव में उपद्रव किया तो उनके अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए जाएंगे। बता दें कि मुरैना में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में छह जगह उप्रदव हुआ था। इसमें तहसीलदार समेत 6 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने दूसरे दिन गूंजबधा गांव में तीन आरोपियों के मकान बुलडोजर से तोड़ दिए।





सीएम शिवराज सिंह भी करेंगे मतदान





तीसरे चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वोट डालेंगे। CM सपरिवार सीहोर जिले में गृह ग्राम जैत पहुंचेंगे। ग्राम जैत की पंचायत समरस पंचायत है। इस पंचायत के सभी पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। ग्राम जैत से बुधनी जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक -13 से सदस्य का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है। केवल जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-14 के उम्मीदवार के चुनाव के लिए मतदान आज हो रहा है। मुख्यमंत्री केवल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान करेंगे।



Panchayat elections MP पंचायत चुनाव 2022 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मप्र Panchayat election polling Panchayat elections MP 2022 gaanv kee sarakaar त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पंचायत चुनाव मतदान पंचायत चुनाव में हिंसा सरपंच पंच जिला पंचायत सदस्य गांव की सरकार