New Update
/sootr/media/post_banners/321c2d40a9aaa703f2b20d124fa061c10b9fa12e656f954f2cc9e810ebfbaf82.png)
भोपाल. खंडवा लोकसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों की तैयारियां भी शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाएं भी कदम से कदम बढ़ा रही है। कईं महिलाएं अपने छोटे- छोटे बच्चों के साथ सामग्री लेने पहुंची। इस दौरान लोगों के संघर्ष की अलग- अलग कहानियां देखने को मिली।
पैर टूटा पर हिम्मत नहीं हारी
Advertisment
नेपानगर शिक्षा विभाग में कार्यरथ पुष्पा सिंह जादौन सभी के लिए प्रेरणा है। पुष्पा का आठ महीने पहले नाली में गिरने से पैर फ्रैक्चर हो गया था। उपचुनाव में ड्यूटी का आदेश मिला । आदेश को रद्द करने की जगह वो ड्यूटी करने पहुंची।
साम्रगी लेने बच्चों के साथ पहुंची महिलाएं
कईं महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ सामग्री लेने पहुंची। एक महिला के तो पैर में प्लास्टर चढ़ा था पर वह मतदान दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती नजर आईं। वहीं, खरगोन के एक शिक्षक तो ठंड से बचने रजाई ओढ़कर ही मतदान सामग्री की कतार में लग गए
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us