MP में मौसम अलर्ट: रात का तापमान बढ़ा तो ठंड से कुछ राहत, 27 तक बारिश के आसार

author-image
एडिट
New Update
MP में मौसम अलर्ट: रात का तापमान बढ़ा तो ठंड से कुछ राहत, 27 तक बारिश के आसार

भोपाल. रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। इस कारण मध्यप्रदेश (mp weather news) में ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग (Weather department) के मुताबिक, पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने से पारा बढ़ा है। तापमान में दो तीन तक इसी तरह से उछाल रहेगा। एक दिन पहले छतरपुर (Chhatarpur cold) के नौगांव में सबसे ठंडी रात थी। यहां पर पारा 1.3 डिग्री पर आ गया था। लेकिन अभी यहां का तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है।

रात का पारा इस तरह रहा

छतरपुर के खजुराहो और होशंगाबाद जिले की पचमढ़ी (Pachmarhi) में सबसे ठंडी रात रही। यहां का पारा 3.2 डिग्री था। इसके अलावा उमरिया और नोगांव में पारा 3.3 डिग्री था। इंदौर में रात का पारा प्रदेश में सबसे ज्यादा 9.6 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल (Bhopal) में रिकॉर्ड सर्दी के बाद रात के पारे में उछाल रहा। यह करीब डेढ़ से बढ़कर 7 डिग्री से ज्यादा हो गया है। फिर भी यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। 

27 के बाद बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर में एक निम्न दाब सक्रिय है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय गतिविधि के रूप में है। इस कारण 24 से 26 दिसंबर को दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिससे 27 से 28 दिसंबर के बीच बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

MP weather news Bhopal कोहरा weather Department TheSootr Pachmarhi बारिश Cold Chhatarpur cold MP में मौसम अलर्ट सर्दी ठंडी जाड़ा