SATNA: 12.28 फीसदी अधिक मतदान कर महिलाएं आगे, सबसे पिछड़े मझगवां जनपद में सर्वाधिक 13.87 फीसदी महिलाओं ने किनारे रखा चूल्हा चौका 

author-image
Sachin Tripathi
एडिट
New Update
SATNA: 12.28 फीसदी अधिक मतदान कर महिलाएं आगे, सबसे पिछड़े मझगवां जनपद में सर्वाधिक 13.87 फीसदी महिलाओं ने किनारे रखा चूल्हा चौका 

SATNA.  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का प्रतिशत देखकर मतदाता जागरूकता के  दौरान का एक नारा सहसा जेहन में तैरने लगा। नारा कुछ ऐसा था 'सारे काम छोड़ दो पहले वोट दो'। यह बात महिलाओं को चुभ गई। वह पहले चरण के मतदान में पुरुषों से आगे निकल गई। सतना जिले की तीन जनपदों में पहले चरण का मतदान हुआ। इसमें सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक में 57.61 फीसदी मतदान हुआ। इसमें पुरुषों की अपेक्षा 12.28 फीसदी महिलाओं ने अधिक मतदान किया। पुरुष का प्रतिशत 51.77 फीसदी और महिलाओं का 64.05 फीसदी रहा। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार सतना जिले के तीनों जनपदों में 1 लाख 32 हजार 9 सौ 17 पुरुषों और 1 लाख 49 हजार 1 सौ 10 महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल संख्या 2 लाख 82 हजार 27 रही। जबकि तीनों जनपदों में कुल 4 लाख 89 हजार 5 सौ 56 मतदाता हैं इनमें 2 लाख 56 हजार 7 सौ 35 पुरुष और 2 लाख 32 हजार 8 सौ 11 महिला मतदाता हैं। अन्य की संख्या 10 है। 





 मझगवां की महिलाएं सबसे आगे 





कमोवेश सबसे पिछड़ा माना जाने वाले मझगवां जनपद की महिलाएं पुरुषों की तुलना में आगे रहीं। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार मझगवां जनपद की 63.52 फीसदी महिलाओं ने वोट किया जबकि 49.65 फीसदी पुरुषों ने मताधिकार का उपयोग किया। इस लिहाज से 13.87 फीसदी अधिक महिलाएं मतदान केन्द्रों तक पहुंची। इसी तरह उचेहरा जनपद में 65.70 फीसदी महिलाएं और 53.24 फीसदी पुरुष पहुंचे। अपेक्षाकृत 12.46 फीसदी महिलाओं ने अधिक वोट किया। सोहावल जनपद में 63.38 फीसदी महिलाएं और 53.02 फीसदी पुरुषों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस जनपद में भी 10.36 फीसदी से महिलाएं ही आगे रहीं। 





उचेहरा में अपेक्षाकृत कम मतदाता 





त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के हिसाब से देखा जाय तो मतदाता संख्या के मामले में  उचेहरा जनपद में कम मतदाता हैं। इस जनपद में कुल 1 लाख 28 हजार 3 सौ 86 मतदाता हैं जिसमें 66 हजार 7 सौ 71 पुरुष और 61 हजार 6 सौ 10 महिलाएं हैं। इनमें से कुल 76 हजार 25 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें पुरुष की संख्या 35 हजार 5 सौ 49 और महिलाओं की 40 हजार 4 सौ 76 है। मझगवां में कुल मतदाता 1 लाख 88 हजार 3 सौ 49 हैं जिसमें पुरुषों की संख्या 99 हजार 3 सौ 62 और महिलाओं की 88 हजार 9 सौ 86 है। इनमें से 1 लाख 5 हजार 8 सौ 62 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से 49 हजार 3 सौ 35 पुरुष और 56 हजार 5 सौ 27 महिलाएं रहीं। इसी तरह सोहावल जनपद में 1 लाख 72 हजार 8 सौ 21 मतदाता हैं। इस आंकड़े में 90 हजार 6 सौ 2 पुरुष और 82 हजार 2 सौ 15 महिलाओं की संख्या हैं। इन में से 1 लाख 1 सौ 40 ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में अपना अमूल्य मत दिया। इसमें 48 हजार 33 पुरुष और 52 हजार 102 महिलाएं शामिल रहीं। 





259 ग्राम पंचायत, 868 मतदान केन्द्रों 





 3 विकास खंडों की 259 ग्राम पंचायतों के 868 मतदान केन्द्रों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच और पंच पदों के लिये मतदान मतपत्रों के माध्यम से किया गया। इनमें विकासखंड सोहावल की 93 ग्राम पंचायतों के 316 मतदान केन्द्रों में, मझगवां की 96 ग्राम पंचायतों के 326 मतदान केन्द्रों एवं विकासखंड उचेहरा की 70 ग्राम पंचायतों के 226 मतदान केंद्रों में मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। इसी तरह पहले चरण के मतदान में शामिल विकासखंड सोहावल के 3, मझगवां के 4 और उचेहरा के 2 जिला पंचायत वार्डों के लिये जिला पंचायत सदस्य का मतदान संपन्न हुआ। इसी प्रकार विकासखंड सोहावल के 25 जनपद पंचायत वार्ड और 1539 पंच पद, मझगवां के 25 जनपद पंचायत वार्ड और 1635 पंच पद तथा उचेहरा के 25 जनपद पंचायत वार्ड के सदस्य और 1158 पंच पद के लिये मतदान हुआ।



Women participation पंचायत चुनाव 2022 सतना न्यूज़ पंचायत चुनाव वोटिंग Panchayat chunav Satna News मझगवां जनपद उचेहरा जनपद सोहावल जनपद Panchayat chunav poll day 2022 Majhgawan janpad Uchehara janpad Sohawal janpad