आज भोपाल में होगी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली, 2023 का चुनावी शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज भोपाल में होगी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली, 2023 का चुनावी शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी

BHOPAL. मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भोपाल में रैली करेंगे। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की ये पहली बड़ी रैली होगी। भेल दशहरा मैदान में आम आदमी पार्टी की सभा होगी।



मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प बनना चाह रही आप



आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प बनना चाह रही है। मध्यप्रदेश की राजनीति 2 दलीय रही है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा है। आम आदमी पार्टी बदलाव के लिए प्रदेश की जनता से अपील करेगी। दिल्ली और पंजाब में किए गए विकास कार्यों को मध्यप्रदेश की जनता के सामने रखा जाएगा।



रैली में 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद



आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि हम ये सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हमारी रैली में 1 लाख लोग शामिल हों। इसके बाद हम राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में इतनी बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं।



पार्टी ने बनाए 5 लाख से ज्यादा सदस्य



पंकज सिंह ने बताया कि 4 फरवरी से मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। आम आदमी पार्टी ने अब तक 5 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं। पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक पंजाब और गुजरात में आप की रणनीति बनाने वालों में से एक माने जाते हैं। वे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भोपाल, इंदौर, रीवा, ग्वालियर और जबलपुर का दौरा कर चुके हैं।



मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप



आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में जुलाई-अगस्त में हुए निकाय चुनाव के नतीजों के बाद से बेहद उत्साहित है। आप मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। आप ने मध्यप्रदेश में अपने पहले ही नगरीय निकाय चुनाव में 6.3 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का दावा किया है। 14 नगर निगमों के लिए हुए महापौर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में महापौर का चुनाव जीता। ग्वालियर और रीवा में आप तीसरे स्थान पर रही।



ये खबर भी पढ़िए..



फिर सुर्खियों में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इस बार बोले- हिंदू जल्द शादी कर 4 बच्चे पैदा करें, जिसमें से दो राम के



सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने जीता मेयर का चुनाव



पिछले साल हुए नगरीय निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में मेयर बनाकर मध्यप्रदेश में शानदार एंट्री की। बीजेपी और कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चौंका दिया। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9 हजार 352 वोटों से महापौर का चुनाव जीता था। रानी अग्रवाल को 34 हजार 585 वोट मिले थे। बीजेपी के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25 हजार 233 और कांग्रेस अरविंद सिंह 25 हजार 31 वोट मिले थे। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के 5 पार्षदों ने भी जीत दर्ज की थी।


rally of aam aadmi party आम आदमी पार्टी की रैली Arvind Kejriwal भगवंत मान Bhagwant Mann मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आप अरविंद केजरीवाल Madhya Pradesh Assembly elections