छतरपुर में बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने लाइन में खड़ी महिला की मौत, पति बोला- यहां आने के बाद थोड़ी ठीक हुई, फिर तबीयत बिगड़ी

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
छतरपुर में बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने लाइन में खड़ी महिला की मौत, पति बोला- यहां आने के बाद थोड़ी ठीक हुई, फिर तबीयत बिगड़ी

CHHATARPUR. पं. धीरेन्द्र शास्त्री के पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई। किडनी की समस्या से पीड़ित यह महिला बुधवार को अपने पति के साथ अर्जी लगाने पहुंची थी। पंडाल में लाइन में खड़े-खड़े वह अचानक गिर पड़ी और वहीं दम तोड़ दिया। 33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। पति देवेंद्र सिंह‎ ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान बेहोश हो गई। परिजन उसका शव यूपी अपने गृह ग्राम ले गए।



एक हफ्ते से परिक्रमा कर रही थी, सुबह तक भी ठीक थी



देवेंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं भी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक थी। उसे दरबार में बिठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की थोड़ी तबीयत नाजुक लग रही थी। ऐसा अक्सर हो जाया करता था। पहले भी ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी थी।



यह खबर भी पढ़ें






अस्पताल में एम्बुलेंस वाले बोले- शव ले जाओ, जहां लेकर जाना है



देवेंद्र सिंह ने बताया, 'पत्नी को बागेश्वर धाम से मिली भभूति दी ही थी कि पुलिस वाले आए और बोले- यहां से महिला को ले जाओ। गाड़ी में डालकर दो घंटे खेत की तरफ रखे रहा। फिर एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस वाले भी छोड़कर चले गए। बोले- शव ले जाओ, जहां लेकर जाना है। बीते 8 महीने से वह ठीक थी। आराम से खाना खाती थी, घूमती-फिरती थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर भी अचंभा मानते थे कि वह कैसे ठीक रह रही है।' उधर, थाना प्रभारी बमीठा परशुराम डाबर‎ ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में‎ पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति‎ साफ हो सकेगी।



बागेश्वर धाम से 12 फरवरी से 28 साल की लड़की लापता



बागेश्वर धाम दरबार से 28 साल की एक लड़की के लापता हो जाने का मामला भी सामने आया है। लापता कुमारी नीरज मौर्य 12‎ फरवरी को पिता‎ ओमप्रकाश के साथ धाम पहुंची थी। उस दिन सुबह करीब 10‎ बजे के बाद वह कहीं नजर नहीं आई। पिता का कहना है कि वह प्रेत दरबार से गुम है। उन्होंने लोगों से मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा पर जानकारी देने के लिए कहा है।


MP News एमपी न्यूज महिला की मौत Death in Bageshwar Dham woman died standing in line to apply then health deteriorated बाघेश्वर धाम में मौत अर्जी लगाने लाइन में खड़ी फिर तबीयत बिगड़ी