मध्यप्रदेश में सर्द हवा चलने से लुढ़का रात का पारा, नौगांव में 8 और पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में सर्द हवा चलने से लुढ़का रात का पारा, नौगांव में 8 और पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नमी कम होने के चलते अब मौसम साफ होने लगा है। साथ ही हवाओं ने भी रुख बदल लिया है, जिससे चलते रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिक गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक रात के तापमान में अब और गिरावट होगी। इसके अलावा 24 घंटे में प्रदेश के शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा पारा गिरा। वहीं इंदौर, ग्वालियर, चंबल, छतरपुर, बालाघाटा में कड़ाके की ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दी है। बैतूल, हरदा समेत इंदौर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण मौसम में नमी से ठंड बढ़ने के आसार है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी।  



उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का छत्तीसगढ़ में दिखा असर 



मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। यहां उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी और हवा के असर से प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती हैं।   



ये भी पढ़ें... 






हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में शीत लहर का प्रकोप



भारत के कई राज्यों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ा है। पहाड़ी राज्यों समेत उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं मैदानी इलाकों में शीत लहर चलते ने कारण कड़ाके की ठंड होने लगी है। अभी हरियाणा- पंजाब, हिमाचल दिल्ली में शीत लहर का अभी और प्रकोप बढ़ेगा। 



दिल्ली मेंअब शुरू होगी कोहरे की मार



IMD के अनुसार, दिल्ली में रविवार 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक कोहरा और धुंध की चादर देखने को मिलेगी। इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में जारी रहेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।


cold wind in mp MP weather news MP weather cold in MP मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड cold increased in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड मध्यप्रदेश में तापमान गिरा