अतीक-अशरफ हत्याकांड पर बोले कांग्रेसी नेता दिग्विजय- ''इस गैंग ने मुस्लिमों को किया ज्यादा परेशान, प्रभावशाली नाम होना चाहिए उजागर''

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
अतीक-अशरफ हत्याकांड पर बोले कांग्रेसी नेता दिग्विजय- ''इस गैंग ने मुस्लिमों को किया ज्यादा परेशान, प्रभावशाली नाम होना चाहिए उजागर''

अजय छाबरिया, BHOPAL. माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड अब मप्र में चुनाव का मुद‍्दा बन गया है। दरअसल, मध्यप्रदेश की विपक्षी पार्टियां लगातार यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला कर रही है। इसी क्रम में अब मप्र कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अतीक अहमद के साथ लिप्त बिल्डरों, नेताओं और व्यापारियों के नाम उजागर करने की बात कही है। उन्होंने कहा- अतीक और उनका परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। अतीक के गैंग ने हिन्दुओं से ज्यादा मुस्लिमों को प्रताड़ित किया है। बेटे का एनकाउंटर तो पुलिस ने किया, लेकिन पुलिस कस्टडी में हत्या होने पर पुलिस की जिम्मेदारी है।



पूरे मामले का हो खुलासा



दिग्विजय सिंह ने कहा- पुलिस के सामने हत्या होना। यूपी पुलिस की यह जिम्मेदारी है। तीन लोग आकर हत्या कर देते हैं। अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर सही था, लेकिन अतीक हत्या पर सवाल उठता है। दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से भी हत्या होने की आशंका को लेकर पत्र लिखा था। हत्याकांड में पूरे खुलासे होने चाहिए।



20 लोग कर रहे है जासूसी 



बीजेपी और बजरंगदल के लोग देश में जासूसी कर रहे है। इन लोगों पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने  क्यों NSA नहीं लगाया और उनकी जामनत क्यों होने दी। बलराम सिंह बजरंग दल के अध्यक्ष जैसे 20 लोग आईएसआई के लिए काम कर रहे है, वो राजद्रोह नहीं है। इन सब पर NSA का केस क्यों नहीं लगाया शिवराज ने।



आरटीआई एक्टिविस्ट की तैयारी 



बीजेपी सरकार के खिलाफ खदान और जमीन के मामलों में अब कांग्रेस आरटीआई एक्टिविस्ट की सहायता से जानकारी जुटाएगी और अन्य क्षेत्रो में भी पेनी नजर रखेगी।



परिवर्तन संकल्प अभियान



भारत जोड़ो यात्रा पूरे देशभर में होने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश में परिवर्तन संकल्प अभियान की शुरूआत करने जा रही है। जिसमें पूरे प्रदेश में  दतिया, सुर्खी और खुरई के बीच में तीन जगहों पर बड़ी सभाएं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।



अतीक और अशरफ मामले की हो सीबीआई जांच



कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा-अतीक अहमद और भाई अशरफ हत्याकांड मामले में ईडी और सीबीआई जांच की मांग की है। इस बात का खुलासा होना चाहिए कि किन-किन से अतीक के संबंध थे। माफिया का हेड तो गया, बाकी माफिया खत्म होना चाहिए। जिन व्यापारियों के अतीक ने नाम लिए उनके संबंधों का भी खुलासा होना चाहिए।



ये भी पढ़े...



मैहर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों पर सरकार का बड़ा फैसला; मंत्री ऊषा ठाकुर ने दिए कर्मचारियों को हटाने के निर्देश



क्या शूटर को था गृहमंत्री का संरक्षण- दिग्विजय



अतीक अहमद को मारने वाले आरोपी शूटर लवलेश तिवारी और कुख्यात माफिया विकास दुबे के बीच के कनेक्शन को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा- विकास दुबे ने महाकाल मंदिर ही क्यों चुना? गृहमंत्री का विकास दुबे से क्या संबंध था, ये मेरा सवाल है? उसी तरह लवलेश मध्य प्रदेश आया था। दोनों में क्या लिंक है, इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री से सवाल किया है।



नरोत्तम मिश्रा दें जवाब



मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि क्या उसे गृहमंत्री का संरक्षण था? जिस पर नरोत्तम मिश्रा को जवाब देना चाहिए। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अपराधियों के संबंध अधिकारियों, बिल्डर्स आदि से अवश्य होते हैं। इनकी खुली जांच होनी चाहिए। 



वीडियो देखें -




भोपाल न्यूज कांग्रेस दिग्विजय सिंह MP News Congress Digvijay Singh Bhopal News अतीक-अशरफ मर्डर atiq ashraf murder एमपी न्यूज यूपी मर्डर केस up murder case
Advertisment