इंदौर में मच्छरों से लोग परेशान, निगम नहीं कर रहा कार्रवाई, कांग्रेस ने गाड़ी पर मच्छरदानी और मॉस्किटो किलर बैट लेकर किया प्रदर्शन

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
इंदौर में मच्छरों से लोग परेशान, निगम नहीं कर रहा कार्रवाई, कांग्रेस ने गाड़ी पर मच्छरदानी और मॉस्किटो किलर बैट लेकर किया प्रदर्शन

योगेश राठौर, INDORE. इंदौर शहर में लगातार बारीक और छोटे मच्छरों के कारण राहगीरों और सार्वजनिक स्थान पर बैठे व्यक्तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम इस पूरे मामले को लेकर मौन है और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसको लेकर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजवाड़ा पर मंगलवार, 11 अप्रैल को एक अनोखा प्रदर्शन किया गया।



महापौर के खिलाफ की नारेबाजी



मच्छरों से परेशान लोगों की परेशानी लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ी पर मच्छरदानी और हाथों में मॉस्किटो किलर बैट लेकर प्रदर्शन किया गया। राजवाड़ा पर किए गए इस प्रदर्शन को लोग बड़े गौर से देख रहे थे। बताते हैं मच्छरदानी को पहनकर पहली बार ऐसा प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए  ‘महापौर को मस्त’ और 'महापौर से जनता त्रस्त' बताया। 



ये भी पढ़ें...








मच्छर मारने की सामग्री वितरित की



प्रदर्शन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 में दीपक पिंटू जोशी एवं कांग्रेस व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिलेश जैन गोपी के नेतृत्व में किया गया। अनूठे प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मच्छरदानी में बैठे कर स्वास्थ विभाग और इंदौर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ आम नागरिकों को मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छर मारने के विभिन्न सामग्री वितरित की गई। निगम के खिलाफ अनूठे प्रदर्शन में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह यादव, मेहमूद कुरैशी, कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश पटेल, अनूप शुक्ला, विवेक खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में विधानसभा-3 के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


इंदौर में छोटे मच्छरों का प्रकोप इंदौर में मच्छरों से लोग परेशान इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन outbreak of small mosquitoes in Indore people troubled by mosquitoes in Indore Congress protest in Indore मध्यप्रदेश न्यूज Madhya Pradesh News
Advertisment