विकास यात्रा में हुए डांस का वीडियो कांग्रेस ने किया शेयर, दिग्विजय सिंह ने पूछा जनता का पैसा क्यों हो रहा बर्बाद?

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
विकास यात्रा में हुए डांस का वीडियो कांग्रेस ने किया शेयर, दिग्विजय सिंह ने पूछा जनता का पैसा क्यों हो रहा बर्बाद?

Bhopal. मध्यप्रदेश में सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। वहीं इस यात्रा के दौरान मंच पर कराए गए एक डांस का वीडियो कांग्रेस ने शेयर किया है। कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने वीडियो शेयर कर कमेंट किया है कि भाजपा की विकास यात्रा बनी अश्लील यात्रा। सौजन्य से मामा एंड कंपनी। एनएसयूआई मध्यप्रदेश ने लिखा कि बीजेपी की विकास यात्रा जोरों पर। उधर आम आदमी पार्टी ने भी वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट किया है- लो जी। 




— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) February 11, 2023



द सूत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शेयर किए गए वीडियो में फिल्म हीरो नंबर वन के गाने तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं गाने पर एक डांसर डांस करती नजर आ रही है। मंच के पीछे विकास यात्रा का बैनर भी लगा हुआ है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि जनता की कमाई का पैसा बीजेपी विकास यात्रा पर खर्च कर रही है। क्या यह ठीक है? दिग्विजय ने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र के इस्तीफे की भी मांग की है। 




  • यह भी पढ़ें 


  • जबलपुर में तंदूर बैन पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, केवल कम उपयोग की दी थी सलाह, नहीं जारी किया नोटिस



  • उधर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखा है जिसमें पन्ना कलेक्टर को बीजेपी ज्वाइन कराने की बात कही है। बता दें कि कलेक्टर संजय मिश्रा ने मंच से भाषण देते हुए कहा था कि अगले 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है। कलेक्टर ने यह बयान 8 फरवरी को अमानगंज में विकास यात्रा के प्रोग्राम में दिया था। 



    25 तक चलेगी विकास यात्रा



    मध्यप्रदेश में प्रदेश सरकार 5 फरवरी से विकास यात्रा निकाल रही है जो कि 25 फरवरी तक चलनी है। यात्रा के जरिए लोगों के बीच जाकर सरकार के कामों को गिनाया जा रहा है। जिस पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। 



    दिग्विजय सिंह का ट्वीट



    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि जनता की कमाई का पैसा शिवराज सिंह भाजपा की विकास यात्रा में खर्च कर रहे हैं। क्या यह उचित है? इससे पहले उन्होंने ट्वीट में पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र के लिए लिखा कि क्या किसी भी शासकीय सेवक को उनके सेवा नियमों में किसी भी राजनैतिक दल का प्रचार करने की छूट है? ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त किया जाना चाहिए। 




    — digvijaya singh (@digvijaya_28) February 11, 2023


    दिग्विजय सिंह ने किया तंज विकास यात्रा का वीडियो कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो Bhopal News Digvijay Singh taunted video of Vikas Yatra भोपाल न्यूज़ Congress shared video
    Advertisment