Advertisment

मप्र विधानसभा में चौपाई पर विवाद, कमल पटेल ने साधौ पर साधा निशाना, कहा- उनका काम घड़ियाली आंसू बहाना

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
मप्र विधानसभा में चौपाई पर विवाद, कमल पटेल ने साधौ पर साधा निशाना, कहा- उनका काम घड़ियाली आंसू बहाना

Bhopal. मध्यप्रदेश की विधानसभा में एक बार फिर वही चौपाई गूंजी, जिसके चलते देश में रामचरित मानस जलाने की घटनाएं सामने आई थीं। कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ ने महू कांड को लेकर इस चौपाई के जरिए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया, जिसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने उन पर निशाना साधा है। पटेल ने कहा कि उनका बयान पूरी तरह गलत है, उनका (विजयलक्ष्मी साधौ) काम ही घड़ियाली आंसू बहाना और झूठे आरोप लगाना है। 





कमल पटेल बोले हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे के साथ देश को शक्तिशाली बना रहे हैं। प्रदेश में सामाजिक समरसता है, सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। कांग्रेस सरकार जो इतने सालों में न कर सकी वो बीजेपी कर रही है। हम सबको अपने परिवार के रूप में मानते हैं। ग्रंथ को कौन गलत कह रहे हैं। ये ग्रंथों को गलत मानते हैं। भगवान राम को काल्पनिक मानते हैं। भगवान राम को तो अब पूरा देश और दुनिया मान रही है। आज ये रामभक्त बनने लगे हैं। जनता सब जानती है। हम जो कहते हैं वो करते भी हैं। सर्वधर्म को हम साथ लेकर चल रहे हैं। 







  • यह भी पढ़ें 



  • विदिशा के खेतों में बैठकर सीएम शिवराज ने खराब फसलों का किया निरीक्षण..मप्र-छग की हर छोटी बड़ी खबर
  • Advertisment







    वहीं विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा है कि वे अपने बयान पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि मैने आखिर गलत क्या बोला है? प्रदेश की जो स्थिति है उसकी मैने चौपाई में व्याख्या की है। उस वक्त परिस्थिति में जो लिखा गया मैने उस वक्त वो बोला, प्रदेश में जो हो रहा है ग्रंथों में लिखा गया है। अपने हिसाब से बीजेपी हर चीज की व्याख्या करती है। 





    साधौ ने दिया था यह बयान







    विजयलक्ष्मी साधौ ने विधानसभा में कहा था कि यहां यत्र नार्यस्तु पूज्यंते की बात हो रही है और बाहर ढोल, गंवार, शूद्र, पशु-नारी वाली चौपाई पर अनुसरण किया जा रहा है। प्रदेश में ग्रामीणों, दलितों-आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। साधौ महू की घटना को लेकर बोल रही थीं। 



    Bhopal News भोपाल न्यूज़ Controversy over cattle in the assembly Kamal Patel targeted Sadhau Vijayalakshmi Sadhau विधानसभा में चौपाई पर विवाद कमल पटेल ने साधौ पर साधा निशाना विजयलक्ष्मी साधौ
    Advertisment