मध्यप्रदेश में धीरेंद्र शास्त्री को मिला उमा भारती का साथ; बोलीं- ''भारत हिंदू राष्ट्र न होता तो अखिलेश-ममता नमाज पढ़ रहे होते''

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में धीरेंद्र शास्त्री को मिला उमा भारती का साथ; बोलीं- ''भारत हिंदू राष्ट्र न होता तो अखिलेश-ममता नमाज पढ़ रहे होते''

BHOPAL. उमा भारती ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी का भाषण कम्यूनिस्ट लिखते हैं और कम्यूनिस्ट भारतीय एकता को नहीं मानते। राहुल गांधी को संघ की शाखाओं में आना चाहिए। हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वाले बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अब बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती का भी साथ मिल गया है। उमा भारती ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत तो पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि 'भारत हिन्दू राष्ट्र न होता तो न अखिलेश यादव बचते और न ही ममता बनर्जी बचतीं। ये सब नमाज पढ़ रहे होते।'




— Uma Bharti (@umasribharti) March 20, 2023



रानी अवंती बाई के बलिदान स्थल रामगढ़ पहुंचीं थीं उमा



मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार 20 मार्च को डिंडोरी जिले में रानी अवंती बाई के बलिदान स्थल रामगढ़ पहुंचीं। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान उमा भारती ने अपने प्रवास का वीडियो ट्विटर पर अपलोड करते हुए कहा, 'मैं आज रामगढ़ गई और नई ऊर्जा का संचार हुआ।'



यह खबर भी पढ़ें






'हिन्दू राष्ट्र न होता, तो धर्मनरपेक्षता की बात न होती'



डिंडोरी में पत्रकारों से बातचीत में भारत हिन्दू राष्ट्र बनाए जाने की मांग पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, 'भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र रहा है। अगर भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं होता तो आप लोग कहां बचते। ना अखिलेश यादव बचते, ना ही ममता बनर्जी। ये सब नमाज पढ़ रहे होते। अगर हिंदू राष्ट्र नहीं होता तो धर्मनिरपेक्षता की बात कहां कर पाते।'



'राहुल गांधी को संघ से जुड़ना चाहिए'



कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में लोकतंत्र को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का भाषण कम्युनिस्ट लिखते हैं और कम्युनिस्ट भारतीय एकता को नहीं मानते। राहुल गांधी को कम्युनिस्टों की नकल करनी छोड़ देनी चाहिए और संघ की शाखाओं में आना चाहिए। फिर उनको सब समझ में आ जाएगा।


अखिलेश-ममता नमाज पढ़ रहे होते बोलीं भारत हिंदू राष्ट्र न होता मध्यप्रदेश में धीरेंद्र शास्त्री मिला उमा भारती का साथ Akhilesh Mamta offering Namaz Dhirendra Shastri in Madhya Pradesh said that India would not have been a Hindu nation got the support of Uma Bharti
Advertisment