/sootr/media/post_banners/36fe1a79892b71ef12c1d375f4d4f6fcc23e2d9b82d419d26b57feb555c157de.png)
रायसेन. केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक अपनी जन आशीर्वाद यात्रा (jan aashirvaad yatra) लेकर रायसेन जिले के दीवानगंज पहुंचे। दीवानगंज में यात्रा के प्रवेश करते ही भव्य स्वागत तो किया गया। लेकिन यहां से सलामतपुर-सांची जाते तक भाजपा की गुटबाजी साफ नजर आई।
मुदित शेजवार जिंदाबाद के नारे लगे
केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुदित शेजवार- मुदित भैया जिंदाबाद के जैसे ही नारे लगाए दोनों मंत्री एक दूसरे की सूरत देखने लगे। खुद को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से उपेक्षित महसूस कर रहे भाजपा कार्यकर्ता अब खुलेआम मुदित शेजवार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे हैं।
मुदित शेजवार के मामा है केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार पूर्व मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार की पत्नी के भाई है। गौरीशंकर के बेटे और वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar) के भांजे मुदित शेजवार ने 2018 का विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ प्रभुराम चौधरी (prabhuram choudhary) से हारे थे। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता प्रभुराम चौधरी की जगह शेजवार का समर्थन करते हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रभुराम भाजपा संगठन से कार्यकर्ताओं की शिकायत करने का मन बना रहे हैं।
जनआशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम
सांची के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक की जन आशीर्वाद यात्रा विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, टीकमगढ़ जाएगी।