MP का भ्रष्ट इंजीनियर: 500 रुपए की सैलरी से करोड़ों की संपत्ति का सफर, आलीशान बंगला, महंगी कारें

author-image
एडिट
New Update
MP का भ्रष्ट इंजीनियर: 500 रुपए की सैलरी से करोड़ों की संपत्ति का सफर, आलीशान बंगला, महंगी कारें

देवास. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उज्जैन (Ujjain) ने 30 सितंबर को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने देवास (Devas) टीएनसीपी विभाग (TNPC Department) में पदस्थ एक मानचित्रकार विजय दरियानी के ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई की। जांच में अब तक तीन लक्जरी कार, करोड़ों की अवैध संपत्ति, करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी समेत कई अहम दस्तावेज जब्त किए। विजय दरियानी अपने घूसखोरी के पैसे से लग्जरी लाइफ जीता था। उसका पॉश इलाके में 4000 वर्ग फीट का एक आलीशान बंगला था।

500 रुपए की सैलेरी से करोड़ों का सफर

जानकारी के मुताबिक, विजय ने 1984 में 500 रुपए की सैलेरी से नौकरी शुरू की थी। इस समय उसकी 50 हजार रुपए की सैलेरी है। विजय को महंगी शराब का शौक था। छापे में उसके घर से महंगी शराब (Expensive Wine) की बोतल भी मिली है। वहीं, छत पर रूफटॉप होटल की तरह सजावट की हुई थी। उसने शराब के लिए एक अलग तरह ट्रॉली सिस्टम बना रखा था। अगर शराब खत्म हो जाती थी, तो वह ट्रॉली को नीचे भेज कर शराब छत पर आ जाती थी।

महंगे पौधों का शौक

दिलीप के घर में बोनसाई के महंगे पौधे भी मिले हैं। इनमें से एक-एक पौधे की कीमत 50 हजार रुपए तक है। इसी तरह से उसने हजारों की संख्या में पौधे बंगले में लगा रखे थे। वह भूमाफिया से पौधे खरीदता था। इसकी भी जांच की जाएगी। आरोपी विजय ने अधिकतर संपत्ति मां के नाम से खरीद रखी थी। कुछ सालों बाद उसे बेटे के नाम ट्रांसफर करवा देता था।

देवास: T&CP के ड्राफ्टमैन के घर EOW का छापा, 1.40 लाख कैश और 3 महंगी गाड़ियां मिलीं

Devas देवास का भ्रष्ट इंजीनियर Expensive Wine TNPC Department eow action in dewas engineer lifestyle घूसखोरी भ्रष्ट इंजीनियर The Sootr Ujjain