देवास में 32 गांवों की भूमि अधिग्रहण का किसान कर रहे विरोध, विधायक मनोज चौधरी पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
देवास में 32 गांवों की भूमि अधिग्रहण का किसान कर रहे विरोध, विधायक मनोज चौधरी पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप

दिलीप मिश्रा, DEWAS. देवास में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी लैंड पुलिंग योजना के विषय में किसानों को बैठाकर समझाते नजर आ रहे हैं। उसी दौरान कुछ किसान इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं। जब किसान अपनी बात रखते हुए नाराजगी जता रहे थे तब मनोज चौधरी किसानों से शांति और सिस्टम से बात करने का कहते हुए नजर आ रहे हैं। अब किसान विधायक मनोज चौधरी पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगा रहे हैं। अब असंतुष्ट किसान कांग्रेस नेता विश्वजीत चौहान के साथ बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। इसे लेकर आज एक पत्रकार वार्ता रखी गई जिसमें विश्वजीत सहित किसानों ने अपनी बात रखते हुए लैंड पुलिंग योजना का विरोध किया है।



तेजी बढ़ रहा लैंड पुलिंग योजना का विरोध



किसान लैंड पुलिंग योजना का विरोध लगातार कर रहे हैं। अब इसमें किसान संघ के साथ मिलकर कांग्रेस ने विधायक और प्रशासन को किसानों पर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। हाटपिपल्या विधानसभा के 32 गांवों को लेकर लैंड पुलिंग योजना के तहत किसानों की सिंचित भूमि को अधिकृत करने को लेकर ओने-पौने दामों में बेचने का किसान विरोध कर रहे हैं। उनकी सींची हुई जमीन खेती से वो अपना जीवन-यापन करते हैं और उसको अधिग्रहित करके विकास के नाम पर प्रलोभन देने का काम किया जा रहा है।



किसानों ने विधायक मनोज चौधरी पर लगाए आरोप



मामले में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन विश्वजीत चौहान ने हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी पर किसानों को भ्रमित करके जमीन हड़प लेने जैसे आरोप लगाए। किसान जब विधायक से संपर्क करते हैं और बात करते हैं तो उन्हें डराया धमकाया जाता है। इस मामले में किसानों ने विधायक मनोज चौधरी का जमकर विरोध करते हुए उन पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप तो लगाया ही साथ ही विश्वजीत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक मनोज चौधरी को भूमाफिया और दलाल जैसी संज्ञा भी दे डाली।


MP News मध्यप्रदेश की खबरें किसानों ने विधायक पर लगाए आरोप लैंड पुलिंग योजना का विरोध देवास Farmers opposing land pulling scheme Land pulling scheme in Dewas