खरगोन बड़वानी से बीजेपी के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी कांग्रेस में शामिल

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
खरगोन बड़वानी से बीजेपी के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी कांग्रेस में शामिल

BARWANI. मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। तो वहीं चुनावी साल में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार बीजेपी को बड़ी झटका लगा है। बता दें बीजेपी के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बीजेपी के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बता दें माखन सिंह सोलंकी बीजेपी से खरगोन बड़वानी सांसद रह चुके हैं।



दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को दिया जोरदार झटका



एमपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने के वक्त बचे हैं। इससे पहले जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। नेताओं ने अपने फायदे और नुकसान को देखते हुए पाला बदला शुरू कर दिया है। निमाड़ इलाके में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को जोरदार झटका दिया है। ये झटका उन्होंने तब दिया है कि जब एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आने वाले हैं। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। माखन सिंह सोलंकी बीजेपी के निमाड़ में कद्दावर नेता हैं।



मनाने के बावजूद माखन सिंह सोलंकी का मन नहीं बदला



माखन सिंह सोलंकी 2009 में खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें दिग्विजय सिंह के एक कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद से ही यह अटकलें तेज हो गई थीं कि वह पाला बदल सकते हैं। इसके बाद उस इलाके के कुछ बड़े नेता उन्हें मनाने उनके घर भी गए थे। इसके बावजूद माखन सिंह सोलंकी का मन नहीं बदला है। उन्होंने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। माखन सिंह सोलंकरी के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।



यह खबर भी पढ़ें






कुछ समय से निमाड़ इलाके में दिग्विजय सिंह लगातार सक्रिय 



पूर्व सांसद सोलंकी को पार्टी में शामिल करवाने के लिए बड़वानी जिले के सिलावद में कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इसमें भोपाल से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने ने ही माखन सिंह सोलंकी को सदस्यता दिलवाई है। माखन सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे थे। पिछले कुछ समय से निमाड़ इलाके में दिग्विजय सिंह लगातार सक्रिय थे। उन्होंने बीजेपी का बड़ा विकेट गिरा दिया है।



पीएम के कार्यक्रम के पहले पार्टी कार्यकर्ताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा



गौरतलब है कि निमाड़ इलाके में माखन सिंह सोलंकी की पकड़ अच्छी है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को यह झटका तब दिया है, जब अगले दिन प्रधानमंत्री का यहां कार्यक्रम है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा। इससे पहले बीजेपी ने भी कांग्रेस को कुछ दिन पहले झटका दिया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।




मध्यप्रदेश में चुनावी साल former MP joins Congress MP News former MP Makhan Singh Solanki big blow to BJP Election year in Madhya Pradesh एमपी न्यूज पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी बीजेपी को बड़ा झटका