/sootr/media/post_banners/c477a135383f397c60581be9d2979e9fd8dc35013904def1a934e5b04f595e5d.png)
इंदौर. यहां पर रियल सेल्स डायरेक्टर की हत्या के बाद कई खुलासे हुए। रियल सेल्स डायरेक्टर देवांशु मिश्रा की मौत में किन्नर जोया की अहम भूमिका थी। अफजल उर्फ जोया ड्रग्स की लत कैसे लगी आईए जानते है...
अफजल से इरशाद फिर जोया बना
अजफल उर्फ इरशाद मंसूरी उर्फ जोया है। जोया पहले लड़का थी। उसका जन्म अकोला महाराष्ट्र में हुआ था। इंदौर आकर वो रिश्तेदारों के पास बस गई। अपना गुजारा करने के लिए उसने किन्नर का गेटअप ले लिया। इंदौर से खंडवा ट्रेन में गाकर पैसे मांगने लगी। इसे लेकर किन्नरों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
जोया पर दर्ज हो चुकी है शिकायत
जोया पर ट्रेन में लूटपाट का मामला भी दर्ज हुआ था। साल 2012 में पहला केस खंडवा पुलिस ने दर्ज किया था। पैसेंजर को लूटने के बाद उसने उसे ट्रेन से फेंक दिया था।
जेंडर चेंज करवाया
2017 में वो फरीदाबाद पहुंचा, यहां उसने अपना जेंडर चेंज करवाया और करीबन डेढ़ साल तक दिल्ली और फरीदाबाद में रहा। डेढ़ साल बाद जोया बनकर इंदौर लौटा। इंदौर लौटने के बाद उसने आदतन अपराधी शाहिद से निकाह कर लिया। शादी करने के बाद किन्नरों के ग्रुप ने जोया को निकाल दिया।
ड्रग्स की लत
शाहिद की संगत में जोया को नशे की लत गई। वह पार्टियां में जाने लगी। महंगे ड्रग्स की आदत लग गई। ड्रग्स की वजह से बदमाशों से दोस्ती हो गई। ड्रग्स की लत की वजह से रियल स्टेट एजेंट की हत्या कर दी।