ग्वालियर में लगुन से पहले दूल्हे के बाप ने दहेज में 5 लाख और मांगे, मना करने पर रद्द की शादी, बाप-बेटे पर हुई FIR, बाप गिरफ्तार 

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
ग्वालियर में लगुन से पहले दूल्हे के बाप ने दहेज में 5 लाख और मांगे, मना करने पर रद्द की शादी, बाप-बेटे पर हुई FIR, बाप गिरफ्तार 

देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर में मन पसंद बाइक न मिलने पर फेरे लेने से पहले दूल्हे के शादी तोड़कर भाग जाने की घटना के बाद दहेज में  दहेज में 5 लाख रुपये और न देने पर शादी तोड़ने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति एसएएफ में कार्यरत है।



लगुन से पहले मांगे पांच लाख



पुलिस के मुताबिक ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजामंडी निवासी राजीव शाक्य की बेटी का रिश्ता अप्रैल-2022 में उज्जैन के रहने वाले युवक से तय हुआ था। 15 फरवरी की शादी थी और 9 फरवरी को लगुन चढ़ना थी। लड़की पक्ष लगुन लेकर उज्जैन के लिए रवाना होने वाला था, तभी लड़के वालों ने दहेज में 5 लाख रुपए और ज्यादा देने की मांग रख दी। जब लड़की के पिता ने इसे देने में असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने लगुन लेकर आने के लिए मना कर दिया। इसके बाद लड़की के पिता ग्वालियर थाना पहुंचे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने लोकेंद्र और जय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और लड़के के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।



यह खबर भी पढ़ें






तीन दिन पहले मंडप से भाग गया था दूल्हा



तीन दिन पहले भी शहर में दहेज के लालच में एक दूल्हे के मंडप से  जाने की घटना घटित हो चुकी है। इसमें वरमाला के बाद दूल्हे को जैसे ही पता लगा कि उसे मनपसंद कम्पनी की बाइक नही मिल रही तो उसने फेरे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब वधु के भाई मान मनौव्वल करने गया तो दूल्हे ने उनकी भी पिटाई कर दी और भाग गए। यहां भी दुल्हन के परिजनों ने थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।


MP News बाप गिरफ्तार रद्द की शादी दूल्हे के बाप ने 5 लाख मांगे ग्वालियर में लगन marriage canceled groom's father asked for 5 lakhs Lagan in Gwalior एमपी न्यूज father arrested
Advertisment