सागर में होम्योपैथी डॉक्टर ने खोजा गर्मी से बचने का अनोखा तरीका; अपनी कार पर किया गोबर का लेप

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
सागर में होम्योपैथी डॉक्टर ने खोजा गर्मी से बचने का अनोखा तरीका; अपनी कार पर किया गोबर का लेप

निलेश कुमार, SAGAR. सागर में होम्योपैथी पद्धति से इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने अपनी कार के साथ अनोखा प्रयोग किया है। कार को ठंडा बनाए रखने के लिए उसके ऊपर गोबर का लेप कर दिया है। डॉक्टर का दावा है गाय के गोबर का लेप करने से हीटिंग कम होती है अंदर से यह कूल बना रहता है।



जरुआ खेड़ा आरोग्यं सेतु स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं सुशील सागर



जरुआ खेड़ा आरोग्यं सेतु स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सुशील सागर अब जहां से भी अपनी इस कार्य को लेकर निकलते हैं तो लोग इसकी चर्चा करना शुरू कर देते हैं। सुशील सागर शहर में तिलक गंज के रहने वाले हैं और अपनी कार से सफर करते हैं। इन दिनों पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने यह तरीका निकाला है। 



यह खबर भी पढ़ें



ओरछा में मिला है 5 सदी पुराना शहर, यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में आ सकता है नाम, राम राजा सरकार की नगरी के लिए खुशखबरी



गाड़ी के अंदर का टेंपरेचर भी कूल बना रहता है



सुशील सागर पिछले 10 सालों से होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कर रहे हैं पहले भी खुरई में पदस्थ थे और अभी कुछ महीनों से जरूआखेड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गाड़ी पर लेप करने वाले डॉ. सुशील सागर बताते हैं की इसकी वजह से सूर्य की सीधी किरणें कार के चद्दर पर नहीं पड़ती हैं। उसके ऊपर गोबर की एक लेप रहती है जो उनको सोख लेती हैं गाड़ी के अंदर का टेंपरेचर भी कूल बना रहता है।



एक बार लेप करने पर करीब दो महीने तक चलता है



डॉक्टर सुशील सागर ने ये अनोखा तरीका घर या ऑफिस में नहीं बल्कि अपनी कार पर आजमाया है। उन्होंने कार पर गोबर का लेप किया है। जिससे रास्ते का सफर आसान हो और गर्मी से भी छुटकारा मिले। डॉक्टर सुशील सागर की माने तो ऐसा करने से ठंडक बनी रहती है। डॉक्टर सुशील ने कहा कि गाय के गोबर का लेप कार के अंदर सामान्य तापमान बनाए रखने का एक आसान तरीका है। गाय का गोबर गर्मी प्रतिरोधी होता है और यह गर्मी को कार के अंदर नहीं आने देता। उन्होंने कहा कि अगर इसे पानी से सुरक्षित रखा जाए तो यह एक बार लेप किए जाने पर करीब दो महीने तक चलता है।


MP News गर्मी से बचने का अनोखा तरीका कार पर किया गोबर का लेप सागर में होम्योपैथी डॉक्टर मध्यप्रदेश में डॉक्टर की खोज unique way to avoid heat cow dung coated on car एमपी न्यूज homeopathy doctor in Sagar Search of doctor in Madhya Pradesh
Advertisment