/sootr/media/post_banners/26f1b621f7875885d8e2d99139b508f760b0dad24c5e41f813562a3c039fa8ac.jpeg)
Jabalpur. जबलपुर में नगर निगम का राजस्व अमला इन दिनों कर वसूली का टारगेट पूरा करने जी जान से जुटा हुआ है। इसके लिए बकायादारों के दुकान और मकानों पर सील लगाई जा रही है, कुर्की के पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं। अधिकारियों को हर हाल में करवसूली का टारगेट पूरा करना है। जिसके चलते राजस्व अमला ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। बीते दिनों निगम की ओर से यह ऐलान किया गया था कि बकायादारों के दोपहिया और चार पहिया वाहनों तक को राजसात किया जाएगा।
हालांकि अभी तक नगर निगम के अमले ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है, हां दुकानों और मकानों को जरूर सील किया जा रहा है। टारगेट पूरा करने बकायदा गली मोहल्लों में निगम की ओर से मुनादी भी पिटवाई जा रही है। बकायादारों को टैक्स न चुकाने पर उनके वाहन सीज करने की चेतावनी भी दी जा रही है। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि इस साल नगर निगम ने संपत्ति कर से 320 करोड़ और जल कर से 125 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।
- यह भी पढ़ें
केवल 4 दिन ही बाकी
नगर निगम के राजस्व अधिकारियों की मानें तो विभाग ने अब तक संपत्ति कर से 225 करोड़ रुपए की राशि वसूल ली है। वहीं टारगेट पूरा करने अभी कई करोड़ रुपए और जुटाने होंगे। डेडलाइन 31 मार्च में अब 4 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में निगम ने अपने 25 अधिकारियों की टीम करवसूली के काम में लगा रखी है। इसके लिए बकायादारों को रोज टैक्स जमा करने की चेतावनी दी जा रही है। वरना उनके वाहनों, दुकान या मकान की कुर्की की कार्रवाई का अल्टिमेटम दिया जा रहा है।
अब तक की बात की जाए तो नगर निगम ने संपत्ति कर से 225 करोड़ की राशि जुटा ली है, जबकि टारगेट पूरा करने के लिए महज 4 दिन बचे हुए हैं। ऐसे में नगर निगम अपने टारगेट को पूरा करने के लिए 50 करोड़ रुपये की वसूली और करना है। जिसके लिए नगर निगम अपने 25 अधिकारियों की टीम इस काम में जुटा रखी है।