इंदौर: ध्वजारोहण के दौरान नारों को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

author-image
एडिट
New Update
इंदौर: ध्वजारोहण के दौरान नारों को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

इंदौर. शहर के नायता मुंडला इलाके में रविवार को झंडा वंदन (flag hoisting) के दौरान विवाद हो गया। इस विवाद (Controversy) में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक नगर निगम (indore nagar nigam) की पत्थर मुंडला स्थित कावेरी बिल्डिंग में ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों का नारा लगाना, दूसरे पक्ष के लोगों को बुरा लगा। इससे दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

विवाद की जानकारी मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस (police) ने मोर्चा संभाल लिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात है। दरअसल कावेरी बिल्डिंग में शहर की जवाहर मार्ग-पागनीसपागा सड़क निर्माण में बाधक साउथ तोड़ा इलाके के कुछ लोगों को व्यवस्थापन के तहत नगर निगम ने बसाया है। 

हंगामा नारेबाजी झंडावदन में विवाद ध्वजारोहण के दौरान विवाद दो समुदाय में विवाद इंदौर की खबर वायरल खबर द सूत्र two sides clased over slogan indore nagar nigam Controversy The Sootr इंदौर में विवाद Indore