दिग्विजय के बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार, ग्वालियर में पूछा- राहुल गांधी बताएं, ये भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
दिग्विजय के बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार, ग्वालियर में पूछा- राहुल गांधी बताएं, ये भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा

देव श्रीमाली, GWALIOR. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एयर स्ट्राइक को लेकर फिर सवाल उठाए जाने पर जवाबी हमला करते हुए राहुल गांधी से ही सवाल कर लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे रहे हैं वहीं उनके आसपास के लोग ऐसे सवाल उठा रहे हैं। अब उन्हें तो स्पष्ट करना चाहिए कि यह भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा।



दिग्विजय के बयान पर राहुल से सवाल



आज एक आयोजन में शिरकत करने ग्वालियर पहुंचे कपिल मिश्रा ने कहा कि आज सवाल यह है कि आज भारत की सेना पर फिर से दिग्विजय सिंह ने फिर से प्रश्न उठाए हैं। ये वो ही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने कसाब को भी हिन्दू साबित करने की कोशिश की थी। मुम्बई हमले को हिन्दू आतंकवादियों ने किया इसकी एक किताब का विमोचन भी किया था। आज उन्होंने भारत की सेना से दुबारा सवाल पूछने का काम किया है। अब हम यह राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहते हैं कि आपके आसपास के लोग ऐसे सवाल कर रहे हैं तो वे बताए कि उनकी भारत बचाओ यात्रा है या पाकिस्तान बचाओ यात्रा है। 



यह खबर भी पढ़ें






कांग्रेस डूबती हुई नाव है



मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस फड़फड़ाता हुआ दिया है। डूबती हुई नाव है। इसलिए वह ऐसी बात कर रही है, लेकिन इस समय देश का अमृतकाल चल रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। आज भारत जिस मुकाम पर पहुंच गया है और जिस लक्ष्य की ओर देख रहा है, भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा गया। भारत की जनता हमारे साथ है और लक्ष्य को पाने के लिए साथ है।



कपिल बोले- हम धर्मगुरु धीरेंद्र शास्त्री के साथ



धीरेंद्र शास्त्री महाराज के साथ हम खड़े हैं। हमने कल भी यह कहा था कि जो भी धर्मगुरु, कथावाचक और मठाधीश लव जेहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ बोलेगा उनके खिलाफ हमले होंगे तो हम लोग उनके साथ खड़े होंगे। हिन्दू ईको सिस्टम की ग्वालियर की टीम ने आज नेताजी की जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन किया था। कपिल मिश्रा इसी में शिरकत करने आए थे।


asked is India Jodo Yatra or Pakistan Jodo MP News Kapil Mishra's retort Digvijay's air strike statement एमपी न्यूज पूछा भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो कपिल मिश्रा का पलटवार दिग्विजय का एयर स्ट्राइक वाला बयान