ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर से भी ठंडा रहा भोपाल, पारा 7.2 डिग्री; ​दतिया में सबसे घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर से भी ठंडा रहा भोपाल, पारा 7.2 डिग्री; ​दतिया में सबसे घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर

bhopal. प्रदेश में 2-3 जनवरी की रात सबसे ठंडी रही। भोपाल में पारा 3.4 डिग्री लुढ़ककर 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। 7.2 डिग्री तापमान के साथ भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर से भी ठंडा रहा। हवा की रफ्तार कम होने के कारण कोहरा बढ़ गया। कोहरे से विजिबिलिटी भी कम हो गई। प्रदेश में सबसे घना कोहरा दतिया और भोपाल में ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है। 



प्रदेश के 16 जिलों में पारा दस से नीचे



प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। छिंदवाड़ा -9.4 , दमोह -8.6 , जबलपुर-8.7, मंडला -9.2, नरसिंहपुर-8.0, सागर-7.9, उमरिया-7.4, मलांजखंड-8.1, बैतूल-9.5, भोपाल -7.2, दतिया-6.5, धार-9.3, गुना-5.6, ग्वालियर-8.2, इंदौर-9.4, रायसेन-7.0, राजगढ़-7.2, रतलाम-9.0, और उज्जैन -8.7 रहा।



कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें 



publive-image



दिल्‍ली और बिहार से आने वाली यात्री ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट हो रही हैं। कई ट्रेनें पांच से 6 आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। सोमवार को दिल्ली की ओर से आने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट आई। इसी तरह सुबह छह बजे आने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस भी देरी से शहडोल पहुंची। इसी के साथ गोंदिया एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस और अमरकंटक एक्सप्रेस भी लेट हुईं।  



ये भी पढ़े...






3 से 6 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी



मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 3 से 6 जनवरी 2023 तक भीषण शीतलहर चलने की संभावना जताई है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कई राज्‍यों के स्‍कूलों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ाया जा सकता है, जिससे बच्‍चे भीषण ठंड में घरों में ही रहें। शीतलहर को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12वीं कक्षा तक के सभी स्‍कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 



बिहार-पंजाब में कई उड़ानें रद्द, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट



पंजाब और बिहार में कोहरे की वजह से कई उड़ानें रद्द की गईं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां एयर क्वालिटी सूचकांक 301 तक पहुंच गया, इसे बेहद खराब माना जाता है। यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब के स्कूलों में ठंड के चलते बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलने का अलर्ट



उत्तर प्रदेश में आगामी में 5 दिन बर्फीली हवाएं चल सकती है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा। 4 जनवरी तक यूपी के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। शीत लहर को देखते हुए लखनऊ में 12वीं तक के सभी स्कूल 4 से 7 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। 



बठिंडा में 0.4 डिग्री पहुंचा तापमान, कोहरे से ढंके पंजाब और हरियाणा 



पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। कई इलाकों में ने कोहरे की चादर छाई रही। पंजाब का बठिंडा 0.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। हरियाणा के मंडकोला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आने वाले 4 दिन तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी जारी की है। 


cold wind in mp MP weather news MP weather भोपाल में पारा temperature in bhopal cold in MP मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड cold increased in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड मध्यप्रदेश में तापमान गिरा