ग्वालियर में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही, 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा और साढ़े 14 करोड़ पेड़ लगाए

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
ग्वालियर में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही, 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा और साढ़े 14 करोड़ पेड़ लगाए

देव श्रीमाली, GWALIOR. माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों में 4 लाख 35 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले अनेक रिकॉर्ड होल्डर माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोहियों का दल मंगलवार को ग्वालियर जिले में पहुंचा। जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पर्यावरण एवं सामाजिक सुधार के संदेशों को लेकर चर्चा की। इसके लीडर अवध विहारी लाल की कहानी रोमांचक ही नही प्रेणादायक भी है। महज तरह साल की उम्र में बाढ़ में उनके माता-पिता की मौत हो गई। तीन दिन उन्होंने पेड़ पर काटे फिर सेना ने हेलीकॉप्टर से उन्हें रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण को सौंप दिया।



रास्ते मे लोगों से कर रहे हैं संवाद



पर्वतारोहियों ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से हरिद्वार के रास्ते वे राजस्थान के समस्त जनपदों की यात्रा करके यहां पहुंचे हैं। दल के सदस्यों के द्वारा सड़क सुरक्षा, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, नशा मुक्ति सहित अन्य जागरुक कार्यक्रमों के बारे में यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।



11 देशों की पैदल यात्रा और 14 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए



पर्वतारोही दल के लीडर अवध बिहारी लाल ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के दोहरारा गांव निवासी हैं। 30 जुलाई 1980 में लखीमपुर में आई बाढ़ में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था उस समय वे 13 साल के थे। इस दौरान वे 3 दिन तक पेड़ पर बैठे रहे थे, तब सेना के हेलीकॉप्टर से आए जवानों ने उनकी जान बचाई। इसके बाद अवध बिहारी लाल ने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का लक्ष्य मान लिया और उसी समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने घर से निकल गए। दल के सदस्य लखनऊ के जितेन्द्र प्रताप ने बताया कि अवध बिहारी लाल के साथ वे 11 साल की आयु में 1995 में जुड़े थे। उन्होंने बताया कि भारत सहित अन्य 11 देशों की पैदल यात्रा कर 14 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। उनके दल में महेन्द्र प्रताप और गोविंद नंद, विजय शंकर सहित 20 सदस्य हैं।



सभी सदस्यों ने लिया है देहदान का संकल्प



पर्वतारोहियों ने बताया कि सभी सदस्यों ने देहदान का संकल्प लिया है। पर्यावरण सरंक्षण, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश रास्ते में मिलने वाले युवाओं को दे रहे हैं। दल के सदस्यों ने बताया कि ग्वालियर में 2 दिन का भ्रमण करने के बाद भोपाल जाएंगे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर सामाजिक सदेशों और पर्यावरण के लिए किए संकल्पों की जानकारी देंगे।



ये खबर भी पढ़िए..



नए साल 2023 में 23 सामान्य और 62 ऐच्छिक छुट्टियां, जानिए किस दिन कौनसा त्योहार, दिवस और जयंती



कलेक्टर ने की पर्वतारोहियों की सराहना



ग्वालियर के कलेक्टर ने दल के सदस्यों के अदम्य साहस और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने दल के सदस्यों से पर्यावरण सुरक्षा के लिए विभिन्न राज्यों एवं देशों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और युवाओं को सदेश देने के लिए पद यात्रा के माध्यम से सम्पर्क करने की सोच की सराहना की।


पर्वतारोहियों ने लगाए साढ़े 14 करोड़ पेड़ 11 देशों में कर चुके 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा सीएम शिवराज से मिलेंगे पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा चुके हैं पर्वतारोही ग्वालियर में पर्वतारोही Mountaineers planted 145 million trees 4 lakh kilometer walk in 11 countries Mountaineers will meet CM Shivraj hoisting the National flag on Mount Everest Mountaineers in Gwalior