भारत के 5 सबसे गर्म शहरों में MP के 3 स्थान शामिल, 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
भारत के 5 सबसे गर्म शहरों में MP के 3 स्थान शामिल, 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट

BHOPAL. अप्रैल खत्म होने के पहले ही प्रदेश में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से आ रही सूखी, गरम हवा के साथ सूरज मानो आग उगल रहा है। मध्य प्रदेश का राजगढ़ देश में सबसे गरम शहर रहा। वहां पारा 45.6 डिग्री पर पहुंच गया है। सागर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। देश के टॉप 5 गर्म शहरों में मध्यप्रदेश के तीन शहर आ गए है। 



मौसम का रंग



पचमढ़ी छोड़ हर जिले का पारा 40 डिग्री पार



भोपाल में टेम्प्रेचर 42.8 डिग्री पर पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। गर्मी की हालत यह है कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी को छोड़कर किसी भी शहर में पारा 40 डिग्री से नीचे नहीं रहा। पचमढ़ी में दिन का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर समेत सभी शहरों में पारा 41 से 45.6 डिग्री के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के इलाहबाद देश का सबसे गर्म रहा।  यहां दिन का तापमान 45.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



तीखी धूप चटकने के कारण सागर में पारे की चाल भी बहुत तेज थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री था। जिसमें 1.6 डिग्री का उछाल आया और तापमान 43.2 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। राजस्थान के गंगानगर और मध्यप्रदेश का राजगढ़ 45.7 डिग्री तापमान के साथ दूसरे नंबर पर रहा। खजुराहो और नौगांव में 45.6-45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर-चंबल और उज्जैन में रात का पारा ज्यादा चढ़ा हुआ है।



10 जिलों में लू का येलो अलर्ट



मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में गुरुवार को ग्वालियर चंबल संभाग के जिले के अलावा भोपाल संभाग के राजगढ़, विंध्य और बुंदेलखंड के 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी 5, 6 दिन और ऐसी ही गर्मी पड़ने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 3 मई से बादल छा सकते हैं। मध्यप्रदेश यानी बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य में रातें कुछ राहत देने वाली हैं। यहां रात का पारा 20 से 24 डिग्री के आसपास बना है।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश इंदौर Indore भोपाल Bhopal मौसम Rain बारिश weather meteorologist sunny धूप मौसम वैज्ञानिक