25 अप्रैल से सताएगी गर्मी, ग्वालियर में हीट वेव की एंट्री, 19 मई तक रहेगा असर

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
25 अप्रैल से सताएगी गर्मी,  ग्वालियर में हीट वेव की एंट्री, 19 मई तक रहेगा असर

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बादल छटने के साथ गर्मी तेज हो गई है। गर्मी से लोग एक बार फिर बेहाल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अब 19 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।  25 अप्रैल से प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी। हालांकि, इंदौर और भोपाल समेत कुछ अन्य इलाकों में लू से राहत रहेगी। ​25 अर्पैल से 19 मई के बीच तापमान 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात, राजस्थान में तपिश बढ़ गई है, इस वजह से मध्य प्रदेश में भी गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं।





खंडवा-खरगोन सबसे गर्म



मध्यप्रदेश में चटक धूप के साथ पारा तेजी से चढ़ने लगा है। शनिवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। खंडवा-खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर और जबलपुर का तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इंदौर में 40 डिग्री के नीचे ही तापमान रहा। यहां अधिकतम पारा 39.4 डिग्री और न्यूनतम ॉ22.4 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम गर्मी रही, यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।





MP के बड़े शहरों का तापमान



रविवार 9 बजे राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर का 32, ग्वालियर का 31 और जबलपुर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवात से विदर्भ होकर कर्नाटक तक एक टर्फ लाइन बनी हुई थी। अरब सागर से नमी मिलने के चलते प्रदेश में बादल छाए थे। लेकिन मौसम प्रणाली के समाप्त होने के कारण बादल छंटने लगे हैं और प्रदेश का तापमान बढ़ने लगा है।

 


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश इंदौर Indore भोपाल Bhopal मौसम Rain बारिश weather meteorologist sunny धूप मौसम वैज्ञानिक