भोपाल समेत कई जिलों में सीजन का पहला मावठा गिरा, प्रदेश में दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, 15 दिसंबर के बाद तेज ठंड के आसार

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल समेत कई जिलों में सीजन का पहला मावठा गिरा, प्रदेश में दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, 15 दिसंबर के बाद तेज ठंड के आसार

BHOPAL. मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल के कई जिलों में 12 दिसंबर की सुबह ठंड की पहली बारिश यानी मावठा गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 15 दिसंबर के बाद तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम में हुआ बदलाव बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात मैंडूस की वजह से हुआ है।



मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बदलाव संभव है। बादल छाए रहने के कारण ज्यादा ठंड नहीं है, लेकिन बादल छंटते ही दिन और रात के टेम्परेचर में तेजी से गिरावट आएगी। 15 दिसंबर से अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है।



अब प्रदेश में बढ़ेगी ठंड



बादल छंटने और बारिश थमने के बाद एमपी में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी के साथ गिरावट होगी। अभी लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि रात के तापमान में जबरदस्त तेजी आएगी। तापमान में बढ़ने की वजह से रात में ठंड कम हुई है।



नौगांव में सबसे कम तापमान



छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे कम तापमान रेकॉर्ड किया गया है। नौगांव में 12 दिसंबर को 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा, मंडला, जबलपुर, उमरिया और भोपाल में बूंदाबांदी हुई है। 13 दिसंबर को भी इन जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भोपाल में बादल छाए रहेंगे। दिन में 27 और रात में 17 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही होशंगाबाद, रायसेन, भोपाल, सीहोर, जबलपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर और सिवनी में बारिश की संभावना है।

 


rain in mp MP News Bhopal MP Weather update MP weather Forecast एमपी मौसम अपडेट एमपी न्यूज मध्य प्रदेश मौसम अनुमान भोपाल मध्य प्रदेश में बारिश