कटनी में धान खरीदी में खपाई जा रही अमानक धान, कई वेयर हाउस में मिली अमानक धान, 130 क्विंटल धान जब्त

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
कटनी में धान खरीदी में खपाई जा रही अमानक धान, कई वेयर हाउस में मिली अमानक धान, 130 क्विंटल धान जब्त

Katni. मध्यप्रदेश में धान खरीदी में कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला कटनी जिले का है जहां तमाम मानकों को धता बताते हुए अमानक धान खपाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब कलेक्टर ने वेयर हाउसों का औचक निरीक्षण कराया। जिसमें अनेक वेयर हाउसों में अमानक धान मिली है। 



130 क्विंटल अमानक धान से लदा ट्रक जब्त



निरीक्षण दल ने सेंट्रल वेयर हाउस में जब जांच की तो वहां खड़े ट्रक में अमानक धान मिला। जब धान की तुलाई कराई गई तो यह 130 क्विंटल था। चालक से प्राथमिक पूछताछ के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह धान मैहर से कटनी लाई गई थी। जिसके बाद कलेक्टर पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। 



अन्नपूर्णा, और हिंद एनर्जी से भी बरामदगी



जांच दल को सेंट्रल वेयर हाउस के अलावा अन्नपूर्णा और हिंद एनर्जी वेयर हाउस से भी अमानक धान बड़ी मात्रा में मिली है। जिसके बाद पूरी धान खरीदी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। 



वहीं जब्त की गई अमानक धान के मामले में सघन जांच शुरू हो गई है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 23 मिलर्स पर धान का उठाव करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 


Katni News कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश 23 मिलर्स के धान उठाव पर प्रतिबंध अमानक के शक में धान जब्त collector orders inquiry कटनी न्यूज ban on paddy lifting of 23 millers Paddy seized on suspicion of non-standard