कांग्रेस ने कहा 10 साल में बीस गुना बढ़ गई भूपेंद्र सिंह और पत्नी की संपत्ति, मंत्री बोले- 1200 एकड़ का मालगुजार हूं, कांग्रेस झूठी

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
कांग्रेस ने कहा 10 साल में बीस गुना बढ़ गई भूपेंद्र सिंह और पत्नी की संपत्ति, मंत्री बोले- 1200 एकड़ का मालगुजार हूं, कांग्रेस झूठी

BHOPAL. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार में मंत्रियों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी की संपत्ति में दस साल में पचास गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस ने मीडिया के सामने मंत्री के 2009 के चुनाव के समय चुनाव आयोग में दाखिल किए शपथ पत्र और 2018 में दाखिल किए गए संपत्ति के विवरण के दस्तावेज पेश किए। भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 





10 साल में ऐसे बढ़ी भूपेंद्र सिंह की संपत्ति 





चल संपत्ति 





2009- 1 लाख 28 हजार जमा, 7 वाहन, 2 तोला सोना, एक रिवाल्वर, 7 पशु



2013- चल संपत्ति का कुल मूल्य 1 करोड़ 30 लाख रुपए



2018- चल संपत्ति का कुल मूल्य 2 करोड़ 86 लाख रुपए





अचल संपत्ति





2009- 1 करोड़ 40 लाख की जमीन, एक मकान भोपाल में निर्माणाधीन



2013- अचल संपत्ति का कुल मूल्य 3 करोड़ 57 लाख रुपए



2018- अचल संपत्ति का कुल मूल्य 7 करोड़ 67 लाख रुपए





भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह की संपत्ति





चल संपत्ति 





2009- 51 हजार जमा, 1 वाहन, 20 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी



2013- चल संपत्ति का कुल मूल्य 1 करोड़ 1 लाख रुपए



2018- चल संपत्तियों का समग्र मूल्य 1 करोड़ 84 लाख





अचल संपत्ति





2009- होटल दीपाली मूल्य 1 करोड़ रुपए



2013- अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 1 लाख 63 हजार, होटल दीपाली में 50 फीसदी भागीदारी



2018- अचल संपत्तियों का समग्र मूल्य 33 करोड़ 27 लाख रुपए





10 साल में 7 से 228 हो गए दुधारू पशु





कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया और पुनीत टंडन ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि 2009 में भूपेंद्र सिंह के पास 7 दुधारू पशु थे जिनका मूल्य 1 लाख रुपए बताया गया था। 2018 में दुधारू पशु की संख्या 228 हो गई। इनका मूल्य 1 करोड़ रुपए हो गया। भूपेंद्र सिंह की सालान आय दस साल में 1 लाख से 1 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। और उनकी पत्नी सरोज सिंह की सालाना आय साढ़े चार करोड़ रुपए हो गई। 





यह खबर भी पढ़ें





शिवराज सरकार का निर्णय- जंगली जानवरों के हमले में मौत होने पर परिजन को 8 लाख मिलेंगे, साहित्यकार-कलाकारों को 1 लाख तक की मदद





मंत्री के पुत्र को दान में मिली जमीन



 



कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भूपेंद्र सिंह ने अपने बेटे अभिराज सिंह के नाम पर साल 2019-20 में सागर के ग्राम जिंदा के खसरा क्रमांक 136,137 और 153 बटे 6 की कई एकड़ जमीन दान में ली है। भूपेंद्र सिंह की पुत्रियों को 3,22 और 0,22 हेक्टेजयर जमीन जिसकी कीमत 1 करोड़ 29 लाख रुपए की जमीन प्राप्त हुई जिसका भुगतान भूपेंद्र सिंह और सरोज सिंह ने किया। कांग्रेस ने कहा कि मंत्री बनने के बाद भूपेंद्र सिंह ने अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की है जिसकी जांच की जाना चाहिए। 





मालगुजार हूं, पैत्रक संपत्ति है





वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के अनुपातहीन संपत्ति कमाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 1200 एकड़ का मालगुजार हूं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पास पैत्रक संपत्ति है। और उन्होंने किसी से कोई जमीन दान में नहीं ली बल्कि, जमीन उन्होंने दान दी है।



MP News एमपी न्यूज Congress alleges कांग्रेस का आरोप MP Minister's property Bhupendra Singh and wife's property increased twenty times in 10 years मप्र के मंत्री की संपत्ति भूपेंद्र सिंह और पत्नी की संपत्ति 10 साल में बीस गुना बढ़ गई