राहुल गांधी भारत तोड़ने वालों के साथ चल रहे हैं, मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले मुख्यमंत्री

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
राहुल गांधी भारत तोड़ने वालों के साथ चल रहे हैं, मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले मुख्यमंत्री

राहुल उपाध्याय, KATNI. कटनी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की विस्तारित पदाधिकारियों की बैठक शहर के निर्मल सत्य गार्डन बरगवां में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत तोड़ने वालों के साथ चल रहे हैं।



विधानसभा चुनाव में इस बार 200 का टारगेट



प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 200 पर का टारगेट लेकर चलना है। सभी की भागीदारी तय होगी। इस बार प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर का टारगेट लेकर चलना है। सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरली धर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, हितानन्द शर्मा, कविता पाटीदार, ओमप्रकाश धुर्वे, जयभान सिंह पवैया, फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक यह बैठक आयोजित की गई।



यह खबर भी पढ़ें






इस बार 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का विजन



इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिस तरह गुजरात में भाजपा को 53 प्रतिशत वोट शेयर के साथ ऐतिहासिक जीत मिली है। मप्र में भी सरकार का यही विजन है कि मप्र में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हो इस विजन को लेकर चर्चा और रणनीति बनाई गई है जिस पर संगठन कार्य कर रहा है।


राहुल की भारत जोड़ो यात्रा MP News Rahul Bharat Jodo yatra कटनी में मुख्यमंत्री का निशाना मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक Chief Minister's target in Katni Madhya Pradesh BJP executive meeting एमपी न्यूज