मध्यप्रदेश में उत्तरी इलाके से आई सर्द हवा के कारण बढ़ी ठंड, ग्वालियर में पारा 6 डिसे दर्ज, छाया कोहरा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में उत्तरी इलाके से आई सर्द हवा के कारण बढ़ी ठंड, ग्वालियर में पारा 6 डिसे दर्ज, छाया कोहरा

BHOPAL. जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मंगलवार यानी 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। ठंडी हवाओं के चलते सूरज की चमक फीकी पड़ गई। रात में प्रदेश शीतलहर की चपेट में रहा। सभी क्षेत्रों में तापमान में कमी आई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक रहा। हालांकि भोपाल में सोमवार यानी 26 दिसंबर को शहर में रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। यह 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई। मंगलवार सुबह 5 बजे से 11 बजे तक शहर में कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 2500 मीटर रही। सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।



सागर में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन 



सागर में 26 दिसंबर को दिन का तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो दिसंबर में अब तक का सबसे कम तापमान रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। 



ये भी पढ़ें...






कंपकंपाया उत्तर प्रदेश, लखनऊ में पारा 6.2 डिग्री



उत्तर प्रदेश के  लखनऊ में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। हरदोई में न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, इटावा, कानपुर सिटी में रात का तापमान 6 डिग्री से कम रहा। प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया है। इस कारण यातायात प्रभावित हुआ है। 



publive-image



जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई



पर्यटक स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके साथ ही गुलमर्ग में पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 को बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, 26 से 30 दिसंबर तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। 29 और 30 दिसंबर को उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। 


cold wind in mp देश का मौसम MP Weather update weather in country एमपी मौसम अलर्ट mp weather alert एमपी मौसम अपडेट cold in MP मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड एमपी में सर्द हवा