रीवा में मंदिर में प्रेमिका संग इश्क फरमा रहा था फौजी, शख्स बनाने लगा वीडियो तो सिर में मार दी गोली

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
रीवा में मंदिर में प्रेमिका संग इश्क फरमा रहा था फौजी, शख्स बनाने लगा वीडियो तो सिर में मार दी गोली

BHOPAL. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक सेना के जवान की गुंडागर्दी सामने आई है। सेना के जवान ने एक शख्स को केवल इस बात पर गोली मार दी क्योंकि वह मोबाइल से मंदिर में प्रेमिका के साथ बैठे जवान का वीडियो बना रहा था। इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रीवा जिले के मनगवां थाना इलाके की बताई जा रही है। 



गोली मारने वाला शख्स सेना का जवान था 



आरोपी सेना का जवान छुट्टी पर गांव आया था। वह अपनी प्रेमिका के साथ मंदिर में बैठा था। इसी दौरान एक शख्स आया और मंदिर में जवान को उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत का वीडियो बनाने लगा। शख्स सेना के जवान का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत का वीडियो बनाकर भागने लगा। जैसे ही जवान को पता चला कि किसी ने उसका वीडियो बना लिया है तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।



घटना के बाद से आरोपी जवान गर्लफ्रेंड को लेकर मौके से फरार है 



आरोपी जवान ने युवक का पीछा किया और उससे वीडियो डिलीट करने को कहा लेकिन उसका विवाद हो गया। आरोपी सेना के जवान ने तैश में आकर पिस्टल निकाली और युवक पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान गर्लफ्रेंड को लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि इस घटना में घायल शख्स ने आरोपी जवान और उसकी गर्लफ्रेंड को मंदिर से दूर जाकर बैठने को कहा था। 



यह खबर भी पढ़ें






वीडियो डिलीट नहीं किया तो फौजी ने कट्‌टे से ताबड़तोड़ दो फायर किए



आरोपी सेना के जवान का नाम विकास तिवारी उर्फ ब्रजभूषण (24) है। वह रीवा का रहने वाला है। वह बीते शनिवार को गंगेव के समीप हनुमान मंदिर में अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा था। बताया जाता है कि आरोपी विकास को किसी ने बताया था कि ब्रजेन्द्र नाम के शख्स ने दोनों का वीडियो बना लिया है। ब्रजेन्द्र ट्रक ड्राइवर है। विकास ने स्कूटी से ट्रक का पीछा कर उसे रोका और ड्राइवर ब्रजेन्द्र से ट्रक से उतरने के लिए कहा। ड्राइवर ब्रजेन्द्र जब ट्रक से नहीं उतरा तब विकास तिवारी ट्रक में घुसा और वीडियो डिलीट करने के लिए कहने लगा। ब्रजेन्द्र ने वीडियो डिलीट नहीं करने की बात कही तो आरोपी फौजी ने कट्‌टे से ताबड़तोड़ दो फायर किए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गोली ब्रजेंद्र की बाईं आंख में जा लगी जबकि एक फायर मिस हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फौजी मौके से फरार हो गया था।


MP News सिर में मार दी गोली वीडियो बना रहा था शख्स मंदिर मे इश्क फरमा रहा था फौजी रीवा में फौजी ने गोली मारी shot in head man was making video soldier was flirting in temple एमपी न्यूज Soldier shot in Rewa
Advertisment