नौतपा ने आखिर में दिखाए तेवर, खजुराहो में पारा 45 डिग्री पार, 4-5 दिन राहत नहीं

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
नौतपा ने आखिर में दिखाए तेवर, खजुराहो में पारा 45 डिग्री पार, 4-5 दिन राहत नहीं

Bhopal. मध्यप्रदेश में नौतपा के आखिरी दिन गुरुवार को लू चली। वहीं गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। 20 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। वहीं शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके चलते अगले चार-पांच दिन तक गर्मी के तेवर तीखे ही रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि जरूरत होने पर ही दिन में घर से बाहर जाएं।



खजुराहो रहा सबसे गर्म



नौपता के आखिरी दिन गर्मी ने प्रदेश को झुलसा दिया। गुरुवार के खजुराहो में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो, नौगांव और ग्वालियर में लू चली। प्रदेश की राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर का अधिकतम तापमान 40.5, न्यूनतम 27.3 डिग्री, जबलपुर का अधिकतम तापमान 43.3, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री और ग्वालियर का अधिकतम तापमान 45.5, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।



चार बड़े शहरों का तापमान



शुक्रवार सुबह 11 बजे ही राजधानी भोपाल का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इंदौर का 36 डिग्री, जबलपुर का 39 डिग्री और ग्वालियर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि वर्तमान में नमी कम होने के चलते तापमान फिर बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों से 15 जून के बाद दिन के तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।



गर्मी से जल्द मिलेगी राहत



इंदौर में भी इस साल जून की शुरूआत गर्म रही। पिछले साल इंदौर में 1 जून से ही प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई थी। जून खत्म होने तक 2.98 इंच बारिश हो चुकी थी। गुरुवार को शहर में दिनभर तेज धूप लोगों को झुलसाती रही। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि इस बार 10 जून के बाद यह एक्टिविटी शुरू होने की संभावना है।


खजुराहो में पारा 45 डिग्री खजुराहो कापमान 45 डिग्री relief from heat in mp Khajuraho temperature 45 degree एमपी मौसम रिपोर्ट MP Weather update MP weather report Mp news in hindi एमपी में नौतपा एमपी हिंदी न्यूज भोपाल लेटेस्ट न्यूज Bhopal Latest News