इस बार लोक लुभावन होगा मध्यप्रदेश का चुनावी बजट, लेकिन जनता का तेल निकालेगी डीजल-पेट्रोल की कीमत

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
इस बार लोक लुभावन होगा मध्यप्रदेश का चुनावी बजट, लेकिन जनता का तेल निकालेगी डीजल-पेट्रोल की कीमत

अरुण तिवारी, BHOPAL. 1 मार्च को मध्यप्रदेश सरकार का बजट आने वाला है। साल 2023-24 का ये बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। इस बार बजट कागज पर नहीं बल्कि, आई पैड पर होगा। इस साल का बजट करीब सवा तीन लाख करोड़ का रहेगा। इस बजट में अहम ये है कि ये इस विधानसभा का आखिरी बजट है और इसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। देवड़ा के पिटारे से इस बार लोक लुभावन बजट निकलने वाला है। बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने द सूत्र के विशेष संवाददाता अरुण तिवारी से खास बातचीत की। 





कम नहीं होंगी तेल की कीमतें 





बजट से पहले द सूत्र से खास बातचीत में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इशारों-इशारों में ही सही, लेकिन नए बजट के बारे में बहुत कुछ बता दिया। देवड़ा ने कहा कि नया बजट जनता की भावनाओं का सम्मान करने वाला है इसलिए ये जनता का बजट है। नए बजट में कोई नया कर जनता पर नहीं लगाया जाएगा। लेकिन सरकार डीजल-पेट्रोल पर प्रदेश में लगने वाले वैट और एंट्री टैक्स में कमी नहीं करेगी। लोगों को उम्मीद थी कि सुझावों के आधार पर बने चुनावी बजट में सरकार तेल की कीमतों में कमी का बड़ा फैसला कर सकती है, लेकिन जनता की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है। 





सब राज्य कर्ज लेते हैं फिर हम पर सवाल क्यों 







 



जगदीश देवड़ा ने कहा कि देश के सारे राज्य कर्ज लेते हैं फिर हम पर सवाल खड़े क्यों किए जाते हैं। प्रदेश में कर्ज विकास कार्यों के लिए लिया जाता है और तय लिमिट के नीचे ही प्रदेश कर्ज लेता है। प्रदेश में भले ही बजट से ज्यादा कर्ज हो, लेकिन हम कांग्रेस सरकार की तरह कर्ज लेकर घी नहीं पी रहे। जनता के कल्याण पर बजट खर्च हो रहा है। 





यह खबर भी पढ़ें











गरीबों पर खर्च करना मुफ्तखोरी नहीं







 



जगदीश देवड़ा ने कहा कि हम किसानों और गरीबों पर बजट खर्च करते हैं इसलिए राजस्व व्यय ज्यादा होता है। गरीबों के कल्याण के लिए बजट खर्च करना मुफ्तखोरी नहीं मानी जा सकती है। जिनको जरुरत है उनका कल्याण सरकार का कर्तव्य है। आवश्यकताओं पर ही सरकार योजनाएं बनाती है और उनका क्रियान्वयन करती है। वैसे भी लोगों से सुझाव लेकर बजट बनाया गया है इसलिए ये बजट जनता का बजट माना जा रहा है। 





महिला और युवाओं पर फोकस







 



इस बजट में सरकार महिला और युवाओं पर खास फोकस कर रही है। देवड़ा कहते हैं कि लाड़ली बहना योजना क्रांतिकारी योजना है जिसे दूसरे राज्य भी फॉलो करेंगे। इस योजना का बजट में प्रावधान किया जाएगा। वहीं युवाओं को सरकार एक लाख नौकरी दे रही उसका इंतजाम भी किया जाएगा। देवड़ा ने कहा कि ये लोक लुभावन नहीं बल्कि, लोकहित का बजट है। सरकार चुनावी साल में लोगों को लुभाने के लिए बजट नहीं ला रही बल्कि, लोगों के हित का बजट ला रही है। 





सूटकेस नहीं बल्कि आईपैड में रहेगा बजट







 



इस बार सरकार ई-बजट लेकर आ रही है इसलिए जगदीश देवड़ा के हाथों में सूटकेस नजर नहीं आएगा बल्कि, आईपैड रहेगा। इसी आईपैड में देखकर देवड़ा बजट भाषण पढ़ने वाले हैं। देवड़ा ने कहा कि वे सुबह भगवान की पूजा अर्चना कर विधानसभा जाएंगे।





वीडियो देखें- 







डीजल-पेट्रोल की कीमत जनता का तेल निकालेगी MP News इस बार लोक लुभावन बजट diesel-petrol price will extract public oil this time attractive budget एमपी न्यूज मध्यप्रदेश का चुनावी बजट election budget of Madhya Pradesh