मध्यप्रदेश में विनय सहस्त्रबुद्धे ने बीजेपी में मचे घमासान पर क्यों कहा कभी-कभी मन विचलित हो जाता है 

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में विनय सहस्त्रबुद्धे ने बीजेपी में मचे घमासान पर क्यों कहा कभी-कभी मन विचलित हो जाता है 

अरूण तिवारी, BHOPAL. प्रदेश प्रभारी रहे बीजेपी सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे आए तो थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ साल की उपलब्धियां बताने, लेकिन घिर गए पार्टी के अंदर प्रदेश में मचे घमासान के सवालों पर। उनसे जब पूछा गया कि प्रदेश में इतनी अस्थिरता क्यों है, नेता असंतुष्ट हैं और सरकार और संगठन में नेतृत्व परिवर्तन की बात चल रही है। इस सवाल पर सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि अस्थिरता का सवाल नहीं है, सामने वालों का मन विचलित होता होगा हमारा नहीं होता। उन्होंने मोदी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं, लेकिन महंगाई पर कोई ठोस और तार्किक जवाब नहीं दे पाए। 



वीडी पर खामोश, मोदी-शिवराज के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव



सहस्त्रबुद्धे ने बीजेपी कार्यालय में मीडिया के साथ बातचीत की। वे यहां मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे महाजनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेने आए थे। नेतृत्व परिवर्तन पर सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम नहीं लिया, उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव का चेहरा कौन होगा इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। हालांकि उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। 



कांग्रेस बांट रही रेवड़ी, हम दे रहे पॉवर



चुनाव में लोक लुभावन योजनाओं के सवाल पर सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कांग्रेस रेवड़ी बांटने का काम करती है। कर्नाटक में भी उसने यही किया। हम वंचित वर्गों को सशक्त करने का काम करते हैं। सहस्त्रबुद्धे से जब ये पूछा गया कि लाड़ली बहना योजना क्या रेवड़ी बांटना नहीं है तो उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। ये महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम है। 



यह खबर भी पढ़ें



सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान: अब छतरपुर में भी होगा नगर निगम, इसके बाद एमपी में 17 हो जाएगी संख्या



पिछली बार थोड़ी कसक रह गई थी



पिछले बार विधानसभा चुनाव में हुई हार पर विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा पार्टी सारे चुनाव परिणामों की समीक्षा करती है चुनाव परिणामों की समीक्षा सबके सामने नहीं बताया जाते। यह हमारी घरेलू समस्याएं होती हैं उसका हम समाधान निकाल लेते हैं, लेकिन उस समय कोई बड़ी भारी चूक रह गई थी ऐसा मैं नहीं मानता हम दो-चार सीटों से पीछे रह गए थे परसेंटेज के हिसाब से वह परिणाम नहीं था थोड़ी कुछ कसक रह गई थी इस बार हम बहुत अच्छे तरीके से केवल आंकड़ों के हिसाब से नहीं जन मन जीते हुए विधानसभा में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।


MP News क्यों कहा कभी-कभी मन विचलित हो जाता है अस्थिरता का सवाल बोले बीजेपी में मचा घमासान मध्यप्रदेश में विनय सहस्त्रबुद्धे why sometimes the mind gets distracted asked the question of instability created a ruckus in BJP Vinay Sahastrabuddhe in Madhya Pradesh एमपी न्यूज
Advertisment