खंडवा में आंधी-बारिश से दीवार गिरी, बुजुर्ग की मौत, राजगढ़-ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्म रहे, भोपाल में दो दिन बादल छाए रहेंगे

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
खंडवा में आंधी-बारिश से दीवार गिरी, बुजुर्ग की मौत, राजगढ़-ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्म रहे, भोपाल में दो दिन बादल छाए रहेंगे

BHOPAL. एमपी में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार, 15  अप्रैल को कहीं बारिश, बूंदाबांदी और ओले गिरे तो कहीं तेज गर्मी से तेवर दिखाई दिए। खंडवा में शनिवार, 15 अप्रैल की रात को आंधी के साथ बारिश हुई। इसी दौरान वत्सला विहार कॉलोनी में दीवार गिरने से बुजुर्ग चौकीदार की मौत हो गई और उसके परिवार के दो लोग घायल हो गए। वहीं ग्वालियर और राजगढ़ खूब तपे। ग्वालियर में तेज गर्मी से लोग परेशान रहे। ग्वालियर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राजगढ़ का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री रहा। वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट रही।





खंडवा में आंधी-बारिश





खंडवा‎  में शनिवार रात साढ़े आठ बजे आंधी‎ के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाएं चल रही थीं। इसी दौरान वत्सला विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन‎ मकान की दीवार गिर गई। दीवार की ईंट लगने से‎ चौकीदार सेवल्या (70)‎ की मौत हो गई। पत्नी काशीबाई‎ और पोते यश भी घायल हो गए। वहीं खरगोन‎ में भी बादलों की‎ गड़गड़ाहट के बाद तेज हवा के साथ‎ बारिश हुई। करीब आधा घंटे से अधिक देर तक बारिश हुई। बिस्टान नाका‎ क्षेत्र में दाने के आकार के ओले भी‎ गिरे। मंडला में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बुरहानपुर में भी रात को बूंदाबांदी और‎ कहीं तेज बारिश हुई। तेज हवा भी‎ चली। मौसम विभाग के‎ अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के‎ कारण ही बारिश की स्थिति बनी।‎ महाराष्ट्र से होते हुए खरगोन और‎ बुरहानपुर से हवाओं का खंडवा की‎ तरफ रुख होने से तेज आंधी,‎ बिजली चमकने के साथ बारिश हुई है।‎





ये भी पढ़ें...















भोपाल में 18-19 अप्रैल को बारिश की संभावना





इसके उलट शनिवारख् 15 अप्रैल को ग्वालियर में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन में सबसे ज्यादा है। राजगढ़ में पारा 42 डिग्री के पार रहा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल छाने से पारे में गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 17 अप्रैल के बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। भोपाल में 18 और 19 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।





इसलिए मौसम बदल रहा





मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर उत्तर भारत में ज्यादा देखने को मिलेगा। इससे गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में नहीं आएंगी। दूसरी ओर, साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन गुजर रही है। अरब सागर से थोड़ी सी नमी बनी हुई है। इस कारण 18 और 19 अप्रैल को मौसम बदलने का अनुमान है। प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी।





राजधानी में बादल रहे





मध्यप्रदेश में शनिवार को भोपाल समेत कई शहरों में हल्के बादल छाए रहे। इस कारण भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं अन्य शहरों में पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, ग्वालियर में सूरज ने तेवर दिखाए और अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। यहां पारे में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 37.8, इंदौर में 37.8, जबलपुर में 35.9, ग्वालियर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खजुराहो, खरगोन और शिवपुरी में पारा 41 डिग्री के पार रहा।



MP weather Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश न्यूज मप्र का मौसम rain in Khandwa one death in Khandwa Gwalior Rajgarh very hot खंडवा में बारिश खंडवा में एक की मौत ग्वालियर राजगढ़ खूब तपे