जबलपुर में युवक ने फांसी लगाने के पहले बनाए वीडियो, कहा- कितनी हसीन थी जिंदगी, हंसता हुआ काम कर रहा था, लड़की ने सब बर्बाद किया  

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
जबलपुर में युवक ने फांसी लगाने के पहले बनाए वीडियो, कहा- कितनी हसीन थी जिंदगी, हंसता हुआ काम कर रहा था, लड़की ने सब बर्बाद किया  

JABALPUR. जबलपुर के नीम खेड़ा के 26 वर्षीय आशीष अहिरवार ने 3 दिन पहले जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह मामला गौरी चौकी इलाके के अंतर्गत आता है। अब पुलिस को युवक का एक लेटर और कुछ वीडियो मिले हैं। उसने वीडियो और सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार अपनी गर्लफ्रेंड को ठहराया है।



वीडियों में क्या दिख रहा है? 




  • युवक वीडियो में कह रहा है- उसकी जिंदगी हसीन थी, फिर अचानक एक लड़की आ गई, उसने सब बर्बाद कर दिया...। सुसाइड नोट में उसने लड़की का नाम लिख सजा देने की मांग की। लिखा- उसने प्यार में फंसाकर लाखों रुपए लूट लिए। 


  • VIDEO के बैकग्राउंड में जंगल नजर आ रहा है। वह कहता है- मैंने तो अंदर तक दर्द बर्दाश्त किया है। टूटना किसे कहते हैं? मैं ही जानता हूं। दुनिया वाले हंसी उड़ाते हैं कि तुम एक लड़की के चक्कर में ऐसा कर रहे हो। लेकिन, लड़की कितना तोड़ देती है एक लड़के को, यह कोई नहीं जानता। जिसके ऊपर बीतती है, वही जानता है।

  • तुमने (युवती का नाम लेते हुए) मेरे साथ बहुत गलत किया। कितनी हसीन थी जिंदगी मेरी... हंसता-मुस्कुराता काम कर रहा था... फिर अचानक एक लड़की आई। सब बर्बाद कर दिया। मैंने एक गलती क्या कर दी, उसने एक बार भी माफ नहीं किया.... मेरी मौत की जिम्मेदार...(यहां भी युवती का नाम लिया) है।



  • ये भी पढ़ें...






    लेटर में लिखा - मेरी मौत का जिम्मेदार युवती 



    युवक ने एक लेटर भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा- मैं आशीष नीम खेड़ा का रहने वाला हूं। मैंने एक लड़की से प्यार किया। उसने मुझे अपने प्यार में फंसाकर लाखों रुपए लूट लिए। मेरी मौत का जिम्मेदार युवती और उसका भाई है। वह रांझी बड़ा पत्थर मरघटाई के नजदीक रहती है। कानून से चाहता हूं कि उसे कड़ी सजा मिले।



    16 मार्च की रात को की थी खुदकुशी 



    16 मार्च की रात TFRI के जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका शव मिला था। शिनाख्त नीम खेड़ा के आशीष अहिरवार (26) के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला कि सुसाइड से पहले युवक ने VIDEO बनाए हैं। एक लेटर भी छोड़ा है। वह प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में जॉब करता था। घटना वाले दिन शाम 6 बजे उसने कॉल कर लड़की से बात भी की थी। इसके बाद उसने फांसी लगाई थी।



    पुलिस ने कहा- मामले की जांच जारी 



    गौर चौकी प्रभारी के मुताबिक, युवक तीन दिन से लापता था। दो दिन पहले उसका शव जंगल में फांसी पर मिला था। उसकी बाइक भी जंगल से ही बरामद की गई थी। अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग में ही सुसाइड की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।


    26 वर्षीय आशीष अहिरवार लड़की ने सब बर्बाद किया कितनी हसीन थी जिंदगी फांसी से पहले बनाए वीडियो जबलपुर में आत्महत्या 26 year old Ashish Ahirwar girl ruined everything life was so beautiful video made before hanging Suicide Jabalpur
    Advertisment