/sootr/media/post_banners/1cd95174e31255b33bc67c01b26093079f028dc846911bd09255619261ef7468.png)
सागर: हीरे के लिए विख्यात बुंदेलखंड की धरती तमाम तरह के खनिजों के लिए भी जानी जाती है।सागर जिले की देवरी तहसील में भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। जहां ईश्वरपुर गांव की धरती पर रहस्यमयी चमकीले गोल पत्थर मिले हैं।
पूरा गांव तलाश रहा पत्थर
पत्थरों की कीमत 100 रुपए से 10 हजार तक आंकी जा रही है। पूरा गांव इन पत्थरों का तलाश में जमीन खोदने में लगा हुआ है। यहां की धरती रहस्यमयी पत्थर उगल रही है और प्रशासन को इस मामले की भनक तक नहीं है।
लोगों की किस्मत चमका रहे पत्थर
ईश्वरपुर से लगे रतन सिंह ठाकुर के खेत में पिछले 1 साल से ऐसे ही चमकीले बहुमूल्य पत्थर के गुरिया मिलने से यहां के लोगों की किस्मत चमकने लगी है। अधिकांश लोग मेहनत मजदूरी छोड़कर खेत में दिन भर पत्थर खोदने में जुटे रहते हैं। लोग जमीन को खोद खोद कर गुरिया निकालते हैं और बाहर के व्यापारी गांव में आकर महंगे दामों में यह गुरिया खरीद लेते हैं लोग बताते हैं कि सबसे छोटे गुरिया की कीमत 100 और बड़े गुड़िया की कीमत 2 हजार से 10 हजार तक मिल जाते हैं। दिन भर में लोग 5 से 6 गुरिया खोज लेते हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों खबर तक नहीं
जब प्रशासनिक अधिकारियों से बात की तो, उन्होंने इस मामले में मीडिया से ये बात कहते हुए बात करने से इंकार कर दिया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us