/sootr/media/post_banners/544648a0cf52f3ab90371b103ce22add57cb7f0a1e6cec4c00a2373c5440055b.png)
मोदी कैबिनेट में मध्यप्रदेश से बनाए गए 2 नए कैबिनेट मंत्रियों के बाद केंद्र सरकार में प्रदेश से अब कुल 5 मंत्री हो गए हैं। बुधवार को कैबिनेट में शामिल किए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया औऱ डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के अलावा नरेंद्रसिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते पहले से मंत्री हैं। कैबिनेट के फेरबदल में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी ले ली गई है। प्रहलाद पटेल से संस्कृति मंत्रालय वापस लेकर उन्हें जल शक्ति और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय सौंपा गया है। जबकि फग्गन सिंह कुलस्ते को स्टील मंत्रालय के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। मप्र से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया है। दून स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन औऱ स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है। वे करीब 396 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं।
पुराना स्कूटर खटीक की खास पहचान
मोदी कैबिनेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मध्यप्रदेश के खाते में बरकरार रहा है। टीकमगढ़ लोकसभा सेवरिष्ठ सांसद वीरेंद्र खटीक को इस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे लोकसभा के लिए सात बार चुने जा चुके हैं। उनसे से पहले मप्र के ही अनुसूचित जाति वर्ग के बड़े नेता थावरचंद गहलोत इस विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे। वीरेंद्र खटीक भी इसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। सादगी और सरलता उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान साइकिल रिपेयरिंग का काम भी किया है।सालों पुराना स्कूटर उनकी खास पहचान है।वे जब सागर के सांसद थे तो अपने पुराने स्कूटर पर ही घूमा करते थे।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्यमंत्री रहे हैं खटीक
वीरेंद्र खटीक मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वे सबसे पहले साल 1996 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। तब से लेकर अब तक वीरेंद्र खटीक 7 बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं। उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौरयूनिवर्सिटी, सागर से एमए(अर्थशास्त्रत), पीएचडी (बाल श्रम) तक शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने सागर यूनिर्वसिटी की छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us