हाइटेक गांजा तस्कर: मॉडीफाई वाहन से तस्करी, 8 साल में 26 करोड़ का गांजा खपाया

author-image
एडिट
New Update
हाइटेक गांजा तस्कर: मॉडीफाई वाहन से तस्करी, 8 साल में 26 करोड़ का गांजा खपाया

जबलपुर में गुरुवार को पुलिस ने चेंकिंग में एक बोलेरो से 71.25 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजे की तस्करी बोलेरो के छत पर बॉक्स बनाकर की जा रही थी। आरोपियों से बरामद गांजे की कीमत 14 लाख बता जा रही है।

गांजे का अन्तर्राज्यीय गिरोह

पकड़े गए तस्कर जबलपुर के है। तीनों आरोपी पिछले 8 सालों से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये ओड़िशा से लाकर मध्यप्रदेश में गांजा खपाते थे। इन्होंने 8 साल में 26 करोड़ के गांजे की तस्करी की है।

तस्करी के लिए बोलेरो मॉडीफाई कराई

आरोपियों ने तस्करी के लिए बोलेरो को मॉडीफाई किया था। बोलेरी की छत के चारों ओर स्कू लगे हुए थे। पुलिस ने शक के आधार पर स्क्रू खोला तो केबिन मिला। बोलेरो की छत पर टेप से चिपके हुए 85 पैकेट गांजे के मिले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया है।

नशे का कारोबार