राहुल गांधी बोले- मुझे दुख है कांग्रेस महिला आरक्षण नहीं दे सकी, बीजेपी कर रही है राजनीति
BP Shrivastava | Sept 22, 2023, 24:00 IST
राहुल गांधी बोले- मुझे दुख है कांग्रेस महिला आरक्षण नहीं दे सकी, बीजेपी कर रही है राजनीति
राहुल गांधी ने महिला बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा है कि मुझे अफसोस है कि कांग्रेस के शासनकाल में ये बिल पास नहीं हो सका।
New Delhi. संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल को हरी झंडी मिल गई है। विधेयक पर सरकार का ज्यादातर दलों ने समर्थन दिया है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही अब यह कानून बनने वाला है। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिल के कानून बनने में लगने वाले समय को लेकर सवाल उठाए हैं। इसी के साथ उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है। राहुल ने कहा है कि मुझे अफसोस है कि कांग्रेस के शासनकाल में ये बिल पास नहीं हो सका।
मांग : सरकार सबसे पहले जाति आधारित जनगणना कराए
राहुल गांधी ने कहा, अगर यही चलता रहा तो महिला आरक्षण बिल को कानून बनने में 10 साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा, मेरी केवल यही मांग रही है कि सरकार को सबसे पहले जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को पता लगना चाहिए कि यहां ओबीसी भाई कितने हैं और उन्हें देश चलाने में भागीदारी मिलनी चाहिए।
ओबीसी सांसदों को मूर्ति बनाकर रखा, किसी भी फैसले में शामिल नहीं करते : राहुल
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि संसद में सभी ओबीसी सांसदों को केवल मूर्ति बनाकर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए किसी भी फैसले में इन सांसदों को शामिल नहीं किया जाता है। राहुल ने कहा कि ओबीसी को यह सरकार कोई प्राथमिकता नहीं देती है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से जातिगत जनगणना होने से इन युवाओं को अपने अधिकारों को पता लग सकेगा।
कांग्रेस के शासनकाल में बिल न पास होने का दुख
राहुल से जब पूछा गया कि आपकी सरकार के दौरान ये बिल पास नहीं हो सका था, अगर आपकी तत्कालीन यूपीए सरकार कोशिश करती तो 10 साल पहले ही ये पास हो जाता। इस पर राहुल ने कहा कि मुझे अफसोस है कि कांग्रेस के शासनकाल में ये बिल पास नहीं हो सका। हमने कोशिश भी की, लेकिन कुछ दलों ने इसे लागू नहीं होने दिया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman