MP : निगम चुनाव में बीजेपी को 9 शहरों में नुकसान के बाद भी विधानसभा की 2 सीट का फायदा, कांग्रेस को 3 का नुकसान

author-image
Sunil Shukla
एडिट
New Update
MP : निगम चुनाव में बीजेपी को 9 शहरों में नुकसान के बाद भी  विधानसभा की 2 सीट का फायदा, कांग्रेस को 3 का नुकसान

BHOPAL. मध्यप्रदेश (MP) में नगर निगम चुनाव (City Corporation Election) के दोनों चरणों के नतीजों (Result) से कांग्रेस (Congress) का स्कोर 0 से बढ़कर 5 हो गया है और बीजेपी (BJP) 16 से घटकर 9 के अंक पर आ गई है। एक सीट आप (Aap) और एक निर्दलीय (Independent) के खाते में गई है। इस लिहाज से देखा जाए तो 16 नगर निगमों के चुनाव में कांग्रेस फायदे में और बीजेपी नुकसान में रही है। लेकिन यदि नतीजों के इस ट्रेंड को 16 नगर निगमों के तहत आने वाली कुल 32 विधानसभा (Assembly) के आधार पर आंका जाए तो कांग्रेस को 3 विधानसभा सीटों का नुकसान हुआ है। बीजेपी के खाते से नगर निगम की 9 सीटें घटने के बाद भी उसे 2 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है। 



वीडियो देखें





ऐसे समझें- कांग्रेस के नुकसान, बीजेपी के फायदे का गणित



प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव-2022 के नतीजों के आधार पर 16 नगर निगमों के तहत आने वाली कुल 32 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 19 और कांग्रेस के खाते में 11 सीट आई हैं। सिंगरौली की एक सीट आम आदमी पार्टी और कटनी की सीट निर्दलीय के खाते में गई है। जबकि 2018 में नगर निगमों की तस्वीर के आधार पर बीजेपी के खाते में विधानसभा की 17 और कांग्रेस के खाते में 14 सीट थीं। बुरहानपुर नगर निगम के तहत विधानसभा सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। यहां पर सुरेंद्र सिंह शेरा निर्दलीय विधायक के रूप में चुने गए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो नगर निगम चुनाव के नतीजों से विधानसभा सीट के आधार पर बीजेपी को 2 सीट ( 1.इंदौर की राऊ, 2. जबलपुर उत्तर) पर लीड मिली है। यानी कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के कब्जे वाली सीट पर महापौर के चुनाव में बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव को लीड मिली है। इसी तरह जबलपुर में कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के कब्जे वाली उत्तर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी के महापौर प्रत्याशी डॉ.जीतेंद्र जामदार को कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले ज्यादा वोट मिले हैं।



कांग्रेस को इन 3 विधानसभा सीट पर नुकसान



कांग्रेस को विधानसभा की जिन 3 सीटों पर नुकसान हुआ है उनमें भोपाल की दक्षिण पश्चिम, इंदौर -1 और जबलपुर उत्तर शामिल है। बता दें कि भोपाल में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की दक्षिण-पश्चिम सीट पर बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय को कांग्रेस की विभा पटेल से 19 हजार 472 वोट ज्यादा मिले हैं। इसी प्रकार इंदौर में विधानसभा क्षेत्र-1 से कांग्रेस विधायक और महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला महापौर के चुनाव में  बीजेपी के निर्वाचित उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव से 20 हजार वोट से पीछे रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस को नुकसान वाली तीसरी विधानसभा सीट जबलपुर उत्तर है। यहां से कांग्रेस के विनय सक्सेना विधायक हैं। लेकिन महापौर के चुनाव में उनके विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जगतबहादुर सिंह अन्नू के मुकाबले बीजेपी प्रत्याशी डॉ.जीतेंद्र जामदार को 1629 वोट ज्यादा मिले हैं।



16 नगर निगम सीमा में विधानसभा की ये 32 सीटें



1. भोपाल नगर निगम में विधानसभा की 6 सीट- भोपाल उत्तर, मध्य, दक्षिण- पश्चिम, गोविंदपुरा, नरेला, हुजूर।



2. इंदौर नगर निगम में विधानसभा 6 सीट - इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5, राऊ।



3. ग्वालियर नगर निगम में विस की 3 सीट - ग्वालियर, ग्वालियर-पूर्व, ग्वालियर दक्षिण।



4. जबलपुर नगर निगम में विस की 4 सीट - जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, जबलपुर पश्चिम, जबलपुर केंट।



5. उज्जैन नगर निगम - उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण।



6. देवास नगर निगम-विस सीट 1



7. रतलाम नगर निगम- विस सीट-1



8. खंडवा नगर निगम- विस सीट-1



9. बुरहानपुर नगर निगम- विस सीट-1



10. रीवा नगर निगम- विस सीट-1



11. सतना नगर निगम- विस सीट-1



12. सिंगरौली नगर निगम- विस सीट-1



13. कटनी नगर निगम- विस सीट-1



14. छिंदवाड़ा नगर निगम- विस सीट-1



15. सागर नगर निगम- विस सीट-1



16. मुरैना नगर निगम- विस सीट-1






भोपाल : कांग्रेस को दक्षिण-पश्चिम विस सीट पर नुकसान






साल


कुल सीट


बीजेपी


कांग्रेस





2018


6


3


3





2022


6


4


2









इंदौर : कांग्रेस को इंदौर-1 विस सीट पर नुकसान






साल


कुल सीट


बीजेपी


कांग्रेस





2018


6


4


2





2022


6


5


1









जबलपुर : कांग्रेस को जबलपुर उत्तर विस सीट पर नुकसान






साल


कुल सीट


बीजेपी


कांग्रेस





2018


4


1


3





2022


4


2


2





BJP MP News बीजेपी कांग्रेस MP Bhopal Mayor Malti Rai नगरीय निकाय चुनाव-2022 CONGRESS एमपी Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh Congress Loss एमपी न्यूज Bjp Gain City Corporation Election 2022 Indore Mayor Pushyamitra Bhargava