सियासत: कांग्रेस देगी 40 % महिलाओं को टिकट, शिवराज बोले- हम 50 प्रतिशत दे रहें

author-image
एडिट
New Update
सियासत: कांग्रेस देगी 40 % महिलाओं को टिकट, शिवराज बोले- हम 50 प्रतिशत दे रहें

भोपाल. प्रियंका गांधी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही है। इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 19 अक्टूबर को अलीराजपुर जिले के जोबट में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन हमारे यहां चुनाव टिकटों में 50% आरक्षण दिया गया है। चार उपचुनावों के लिए हमारे पास दो महिला उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस के एक्शन पर BJP का रिएक्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल कैंपेन लॉन्च की थी। लड़की हूं,लड़ सकती हूं। उनके इस कैंपेन को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि पार्टी आगामी यूपी चुनावों में महिलाओं को 40% सीटें देगी। चौहान ने कहा कि BJP  पार्टी मध्यप्रदेश में आगामी उपचुनावों व चुनावों में पहले ही 50% सीटें दे चुकी है। हमने 4 सीटों में से दो पर महिलाओं को मौका दिया। उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है, जिसे लेकर बयानबाजी शुरू हो गई।

प्रियंका बोलीं थी- लड़की हूं, लड़ सकती हूं

प्रियंका ने कहा कि 'हम महिला हैं। हम एक दूसरे के संघर्ष में साथ दें। सोचे की यह हमारी बहन है, साथ खड़े होना चाहिए और साथ लड़ना चाहिए। अगर कोई अपनी बहन, बेटी को चुनाव लड़ाता है तो भी कोई बुराई नहीं है। वह तब भी सक्षम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर नहीं हम महिलाओं को मेरिट के आधार पर टिकट देंगे। मेरी राजनीति सिर्फ इसलिए है कि बदलाव आए। कुछ आशा, उम्मीद जागे, ऐसी राजनीति चाहती हूं जिसमें सेवा और प्रेम का भाव हो। कुचलने और मारने का नहीं।'

Shivraj said - we are giving 50 percent Congress will give 40 percent tickets to women TheSootr