BJP में आए खली, कंगना के नए बोल और पंजाब में प्रचार करेगी केजरी की फैमिली

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
BJP में आए खली, कंगना के नए बोल और पंजाब में प्रचार करेगी केजरी की फैमिली

नई दिल्ली/लखनऊ. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। 10 फरवरी को द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) के नाम से मशहूर पूर्व रेसलर दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी जॉइन करके खुश हूं। मैंने सोचा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम ने ही उन्हें देश का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बनाया। लिहाजा मैंने भी मोदी सरकार की अगुआई में देश के विकास में शामिल होने का मन बनाया।







— ANI (@ANI) February 10, 2022





कौन हैं दलीप सिंह राणा: खली बचपन से ही मजबूत कद काठी वाले रहे। वह एक किसान परिवार में पैदा हुआ थे। 7 भाई बहनों में से एक दलीप परिवार में सबसे अलग थे। आर्थिक हालात सही ना होने से दिलीप बचपन में पढ़ाई नहीं कर पाए। दूसरे भाइयों की तरह उन्हें भी मजदूरी करनी पड़ी। इसके लिए वे शिमला आ गए। भारी वजन उठाना खली के बाएं हाथ का खेल था। गांव के लोगों के अनुसार, खली का शरीर इतना बढ़ गया था कि इसके लिए बाजार से जूते भी नहीं मिल पाते थे। इसके लिए खली एक खास मोची से चप्पलें और जूते बनवाते थे। 





मजदूरी के लिए खली गांव से दूर जाने लगे। लेकिन ये काफी नहीं था। जितना पैसा मजदूरी के बाद मिलता था, उससे डाइट भी पूरी नहीं हो पाती थी। ऐसे में घर के लिए पैसे बचाना दूर की कौड़ी थी। एक आईपीएस अफसर ने खली को पंजाब आकर पुलिस में शामिल होने को कहा। ये भी उनके लिए दूर की कौड़ी थी। अफसर ने खुद खर्च देकर उन्हें पंजाब बुलाया। खली अपने छोटे भाई के साथ पंजाब पुलिस में शामिल हो गए।





रेसलिंग उन दिनों पसंदीदा खेल बनती जा रही थी। खली को भी इसके लिए तैयार किया गया। आखिरकार वे अमेरिका पहुंच गए। डब्ल्यूडब्ल्यूई में सफर शुरू करना इतना आसान नहीं था। यहां पैसा तो जमकर मिलता था, लेकिन उसके लिए खूब पसीना भी बहाना पड़ता था। यहां भी उन्होंने जमकर मेहनत की। पहले दिन जैसे ही खली ने रिंग में कदम रखा, बड़े-बड़े रेस्लर भी कांपने लगे। इसके बाद उन्होंने अंडरटेकर जैसे रेसलर को भी 10 मिनट में चित कर सबका ध्यान खींच लिया। इसके बाद बिग शो, मार्क हेनरी और बतिस्ता जैसे पहलवानों को हराकर डब्ल्यूडब्ल्यूई का खिताब जीत लिया।





पंजाब चुनाव में उतरेगा केजरीवाल परिवार: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और बेटी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब आएंगी। वे 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में AAP के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान की जनसभा में शामिल होंगी। सुनीता महिलाओं से बातचीत करेंगी। संगरूर संसदीय सीट से भगवंत मान आप के टिकट पर दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने के बाद पार्टी ने उन्हें धुरी से मैदान में उतारा है। धुरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर जिले में आती है। धुरी विधानसभा सीट में 74 गांव आते हैं। 





पंजाब में होने वाले चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहती हैं। इस बार चुनाव में 2.12 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इनमें 1 करोड़ 86 हजार 514 महिला वोटर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 78.14% महिलाओं ने वोट डाला था, जो पुरुषों के मुकाबले 1.45% ज्यादा था।





कंगना ने किया योगी का समर्थन: कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- अंतिम विजय हमारी होगी, निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा, जिनके रक्षक राम हैं।





एक और पोस्ट में कंगना कहती हैं, मिशन शक्ति से हुई महिलाएं सुरक्षित, बेटियों को मिला, पढ़ने लिखने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बन घूमने की पूरी आजादी। आधी आबादी को मिला पूरा सम्मान, योगी सरकार ने बढ़ाया यूपी का मान। जिसने उठाया है महिला बच्चियों की सुरक्षा का बीड़ा, जिसने किया है यूपी का विकास और ऊंचा नाम, जिसने लगाया हो गुंडागर्दी और अपराधियों पर लगाम, आओ हम सब मिलकर करें सम्मान, योगी ने किया है उपयोगी काम...।



Assembly election Kangana Ranaut उत्तर प्रदेश up विधानसभा चुनाव Arvind Kejriwal Khali Wrestler पहलवान खली चुनाव प्रचार Punjab election campaign पंजाब अरविंद केजरीवाल कंगना रनौत