UP इलेक्शन में शिवराज: बोले- एक सूरज, एक देश और एक मोदी, शिकारी की ये कथा सुनाई

author-image
एडिट
New Update
UP इलेक्शन में शिवराज: बोले- एक सूरज, एक देश और एक मोदी, शिकारी की ये कथा सुनाई

बलिया. 19 दिसंबर को मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के बलिया (CM Shivraj Baliya sabha) पहुंचे। यहां चौहान ने जनविश्वास यात्रा (JanVishwasYatra) का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधारण व्यक्ति नहीं हैं। एक सूरज, एक देश और एक मोदी। हम सभी आम कार्यकर्ता हैं, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में परिवारवाद है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलडोजर चलाकर गुंडों का सफाया कर दिया है।

YOGI और MODI शब्द की नई परिभाषा

शिवराज ने सभा में मोदी और योगी शब्द के नए मायने बताए। उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है, M- मजबूत नेतृत्व, O- ओजपूर्ण व्यक्तित्व, D- दृढ़ निश्चयी, I-  ईश्वर का वरदान। उन्होंने कहा कि योगी मतलब Y - योग्य, O - ओजस्वी, G - गतिशील, I - ईमानदार। मोदी और योगी के बिना अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी में नव्य-भव्य बाबा विश्वनाथ धाम बनना संभव नहीं था। अब राहुल बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गंगा नहा रही हैं। 

शिखारी की कथा सुनाई

शिवराज ने जंगल के शिकारी की कहानी सुनाते हुए सपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बबुआ आएंगे और दाना डालेंगे। इसके बाद चाचा आकर शिकार करेंगे। ऐसे लोगों के झांसे में मत आना। सपा सरकार में हुए घोटालों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रदेश में गुंडों का सफाया कर दिया गया है। अपराधी कांप रहे हैं।

कांग्रेस ने इतिहास छिपाया

कांग्रेस ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया. आजादी के नायक मंगल पांडेय (Mangal Pandey), राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस को भुला दिया गया। उन्होंने जनसभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congres) ने कभी आजादी के नायकों के नाम पर दीप भी नहीं जलाए। बताया कि आजादी गांधी जी, नेहरू और इंदिरा ने दिलाई। हम भी गांधी जी को इंकार नहीं करते, लेकिन वे क्रांतिकारियों को भूल गए।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Shivraj in UP elections JanVishwasYatra CM Shivraj Baliya sabha narendra modi यूपी चुनाव up election TheSootr Akhilesh Yadav mangal pandey