विवादित बयान देने के मामले में बीजेपी प्रत्याशी को मिला नोटिस
The Sootr | Nov 06, 2023, 24:00 IST
विवादित बयान देने के मामले में बीजेपी प्रत्याशी को मिला नोटिस
विवादित बयान देने के मामले में भरतपुर जिले की कम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस दिया है
JAIPUR. एक विवादित बयान देने के मामले में भरतपुर जिले की कम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस दिया है और तीन दिन में जवाब मांगा है। दरअसल नौक्षम ने कामां के विमलकुंड स्थित गुर्जर धर्मशाला में विवादित बयान देते हुए कहा था उन्हें 'जूते से चुनाव लड़ना आता है। ईंट फेंकेंगे तो पत्थर चलाना आता है, हमें गोली भी चलाना आता है। इस बयान का वीडियो वायरल हो गया था।
वायरल वीडियो को लेकर बीते दिनों भरतपुर में प्रेस वार्ता के दौरान नौक्षम ने कहा कि उन्होंने ये बयान गरीब और सताए हुए लोगों के समर्थन में दिया था कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। हम उनके साथ खड़े हैं। नौक्षम ने कहा था कि कामां में खनन माफिया सक्रिय हैं। गरीब और मजलूमों के साथ अत्याचार होता है। मेरा बयान उसी संबंध में था कि हम गरीब लोगों के साथ गलत नहीं होने देंगे।
नौक्षम चौधरी हरियाणा के नूंह की रहने वाली हैं। वे 2019 में हरियाणा की पुन्हाना सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, वो चुनाव हार गईं। अब बीजेपी से कामां सीट पर मैदान में हैं।
नौक्षम का बयान
कौन हैं नौक्षम?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava