त्रिपुरा और नगालैंड राज्य में बीजेपी को फिर बहुमत, मेघालय में NPP ने मारी बाजी, मुख्यमंत्री संगमा ने शाह से सरकार बनाने मदद मांगी 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
त्रिपुरा और नगालैंड राज्य में बीजेपी को फिर बहुमत, मेघालय में NPP ने मारी बाजी, मुख्यमंत्री संगमा ने शाह से सरकार बनाने मदद मांगी 

NEW DELHI. पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 2 मार्च, गुरुवार को आए। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। वहीं मेघालय में एनपीपी ने मारी बाजी। इसी के साथ मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसके खाते में अभी 26 सीटें आई हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके कहा- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है। 



त्रिपुरा में भाजपा को 33 सीटें



त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2023 के चुनाव में भाजपा ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन ने (क्रमश: 47 और 13 सीटों) पर चुनाव लड़ा। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा। त्रिपुरा में भाजपा को 33 सीटें मिलीं। 



ये खबर भी पढ़ें...






नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 सीटों पर जीत मिली



नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई थी। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 सीटों पर जीत मिली। एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं।  



मेघालय में NPP को 26 सीटें



मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ था। 85.27% वोटिंग हुई थी। इसी के साथ मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसके खाते में अभी 26 सीटें आई हैं।


States Tripura Nagaland majority for BJP NPP wins in Meghalaya CM Conrad Sangma त्रिपुरा और नगालैंड राज्य भाजपा को बहुमत मेघालय में एनपीपी जीती मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा