जनता से राय लेकर तैयार किया जाएगा बीजेपी का संकल्प पत्र, पार्टी ने तैयार कराए आकांक्षा रथ, कल जेपी नड्डा करेंगे उन्हें रवाना

The Sootr | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
जनता से राय लेकर तैयार किया जाएगा बीजेपी का संकल्प पत्र, पार्टी ने तैयार कराए आकांक्षा रथ, कल जेपी नड्डा करेंगे उन्हें रवाना
जनता से राय लेकर तैयार किया जाएगा बीजेपी का संकल्प पत्र, पार्टी ने तैयार कराए आकांक्षा रथ, कल जेपी नड्डा करेंगे उन्हें रवाना

राराजस्थान में चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार करने के लिए इस बार जनता से राय लेगी और इसके लिए पार्टी ने विशेष रथ तैयार कराए हैं

JAIPUR. राजस्थान में चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार करने के लिए इस बार जनता से राय लेगी और इसके लिए पार्टी ने विशेष रथ तैयार कराए हैं। इन रथों को आकांक्षा रथ का नाम दिया गया है। यह आकांक्षा रथ प्रदेश के सभी दोस्तों विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और वहां जनता से यह पूछा जाएगा कि अगले पांच साल में जनता किन मुद्दों पर काम होता देखना चाहती है। पार्टी के इन आकांक्षा रथों को रवाना करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी बुधवार को जयपुर आएंगे और एक कार्यक्रम के बाद इन को रवाना किया जाएगा।

पार्टी की तीसरी रथ यात्रा

चुनाव में रथ यात्रा निकालना भारतीय जनता पार्टी का जनता से जुड़ाव का पुराना तरीका रहा है। राजस्थान के चुनाव में यह पार्टी की तीसरी रथ यात्रा होगी। इससे पहले पार्टी दिसंबर में जनाक्रोश यात्रा निकल चुकी है। इसके बाद हाल ही में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली गई थी और अब पार्टी आकांक्षा रथ यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव के लिए बाजेपी इस बार चुनावी घोषणा पत्र की जगह संकल्प पत्र तैयार कर रही है। इस संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए पार्टी आम जनता के बीच में जाएगी। संकल्प पत्र तैयार करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इस कमेटी के तमाम सदस्य प्रदेश की आम जनता से अलग-अलग जगह जाकर संवाद करेंगे और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानते हुए सुझाव लेंगे। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार घोषणा पत्र के जरिए घोषणा नहीं होगी, बल्कि, संकल्प पत्र तैयार होगा। इसका मतलब होगा कि पार्टी चुनाव में जो मेनिफेस्टो जारी करेगी, वह पार्टी का संकल्प पत्र होगा, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा करने के लिए पार्टी बाध्य होगी।

आकांक्षा रथों पर सवार होंगे नेता

संकल्प पत्र के सुझाव के लिए पार्टी के नेता आकांक्षा रथों पर सवार होकर जाएंगे। गांव, ढाणी शहरों में छोटी-छोटी सभाएं करेंगे और वहां पर आम जनता से सुझाव लेंगे। उन सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को जयपुर में आकांक्षा रथों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन रथों पर एलईडी और माइक लगे होंगे। ये रथ छोटी-छोटी सभा करेंगे और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नाकामियों को दिखाएंगे। इसके साथ ही उन्हीं सभाओं में आम जनता से सुझाव लेंगे, इन रथों में सुझाव पेटियां भी होंगी।

Tags:
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • BJP got Akanksha Rath ready
  • Akanksha Rath in Rajasthan
  • National President JP Nadda
  • बीजेपी ने आकांक्षा रथ तैयार करवाए
  • राजस्थान में आकांक्षा रथ
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई