प्रदेश में फिर उठा 50% भ्रष्टाचार का मुद्दा, अब रीवा के पेटी कांट्रेक्टर आए सामने, कांग्रेस की ताल पर बीजेपी का बंटाढार राग

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
प्रदेश में फिर उठा 50% भ्रष्टाचार का मुद्दा, अब रीवा के पेटी कांट्रेक्टर आए सामने, कांग्रेस की ताल पर बीजेपी का बंटाढार राग

अरुण तिवारी. BHOPAL. मध्यप्रदेश में एक बार फिर पचास फीसदी भ्रष्टाचार का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। इस बार सामने आए हैं रीवा के पेटी कांट्रेक्टर। पेटी कांट्रेक्टर संगठन ने मप्र के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर ये शिकायत की है कि रीवा में गोशालाओं के निर्माण भारी भ्रष्टाचार हुआ है। 38 लाख की गोशाला में साढ़े 14 लाख से ज्यादा कमीशन बांटा गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस पत्र को ट्वीट कर एक बार फिर सरकार पर पचास फीसदी भ्रष्टचार का आरोप लगाया है। इस बार पत्र लिखने वाले पीयूष पांडे ने भी अपना वीडियो जारी कर आरोप लगाया। वहीं बीजेपी ने इसे सरासर झूठ बताया है। 



फिर उठा 50 फीसदी भ्रष्टाचार का मुद्दा



अरुण यादव ने एक बार फिर एक पत्र ट्वीट कर सियासी माहौल को गरमा दिया है। यादव ने पेटी कांट्रेक्टर संगठन रीवा का एक पत्र ट्वीट किया जो मप्र के मुख्य न्यायाधीश को लिखा गया है। इस पत्र में रीवा में गोशाला निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टचार की शिकायत लिखी हुई है। इस में 38 लाख की गोशाला में साढ़े 14 लाख से ज्यादा कमीशन की बात कही गई है। ये पत्र पेटी कांट्रेक्टर सिविल इंजीनियर पीयूष पांडे ने लिखा है। अरुण यादव ने कहा कि बीजेपी प्रमाण की बात करती है अब प्रमाण भी सामने आ गया है। पीयूष पांडे ने वीडियो जारी कर इस पत्र की सत्यता को प्रमाणित किया है। सोशल मीडिया पर पीयूष पांडे का वीडिया वायरल हो रहा है। पीयूष पांडे इस वीडियो में रीवा में हुए भ्रष्टाचार की कहानी बता रहे हैं। 



कांग्रेस फिर कूदी मैदान में



कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि एमपी में 50 फीसदी कमीशन की सरकार चल रही है। एक बार फिर प्रमाणित हो गया है कि सरकार इतनी बेशर्म है की महाकाल लोक में 80 फीसदी भ्रष्टाचार हुआ और अब नई सप्तऋषि की मूर्तियों का अनावरण करने सीएम जाएंगे, जबकि उन्हें माफी मांगने जाना चाहिए था। गडकरी के लेटर से भी साबित हो चुका है की बॉर्डर चेकपोस्ट पर कैसी धांधली चल रही है। दो साल पहले गडकरी ने सीएम को भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट दिया था। रीवा से पत्र लिखने वाले ठेकेदार पीयूष पांडे की हत्या भी करवाई जा सकती है। अब कमीशनखोरों के मुखिया किसके खिलाफ एफआईआर कराएंगे। हम बीजेपी दफ्तर जाकर प्रमाण के साथ चर्चा करने को तैयार है।



यह खबर भी पढ़ें



मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 39 प्रत्याशी घोषित किए, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और मध्य से ध्रुव नारायण सिंह को टिकट



गोशालाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बजरंगसेना प्रदेश में जलाएगी सीएम का पुतला



नितिन गडकरी ने भी शिवराज सरकार को पत्र लिखकर चेक पोस्ट पर चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। गडकरी के खिलाफ एफआईआर कराने क्राइम ब्रांच जाएंगे।



बीजेपी खारिज किए आरोप



वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है। इसके अलावा उसके पास कुछ नहीं है। ये सब बंटाढार दिग्विजय सिंह और करप्शननाथ कमलनाथ कर रहे हैं। जनता इनके भ्रम में आने वाली नहीं है।


Madhya Pradesh MP News कांग्रेस की ताल पर बीजेपी का बंटाढार राग रीवा के पेटी कांट्रेक्टर आए सामने फिर उठा 50% का मुद्दा BJP's divided melody on Congress's rhythm Rewa's petty contractor came in front एमपी न्यूज मध्यप्रदेश 50% issue raised again
Advertisment